Advertisement

home

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​बरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम करनापुर में मंगलवार को 32 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों के बयानों में विरोधाभास सामने आया है, जिससे मामला और अधिक उलझ गया है। मृतक के भाई ने पुलिस पर सूचना के बाद भी देरी से मौके पर पहुँचने का गंभीर आरोप लगाया है।
​ग्राम करनापुर निवासी 32 वर्षीय छत्रपाल पुत्र भगवान दास का शव मंगलवार को घर में मिला। छत्रपाल अपने पीछे 10 वर्षीय पुत्र और 8 वर्षीय पुत्री छोड़ गया है। मृतक की पत्नी मोरकली का दावा है कि उनके पति मंगलवार सुबह 9 बजे से ही नशे की हालत में घर के कमरे में लेटे थे। जब वह सुबह 11 बजे खेत से चारा लेकर लौटीं और उन्हें जगाने का प्रयास किया, तो वे मृत अवस्था में मिले।
वहीं, मृतक के चचेरे भाई विजनेश का बयान पत्नी के दावों से बिल्कुल विपरीत है। विजनेश ने बताया कि उसने स्वयं सुबह 9 बजे छत्रपाल को घर के बाहर गली में घूमते हुए देखा था। भाई का यह बयान मौत के समय और परिस्थितियों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
मृतक के भाई विजनेश ने एक और आरोप लगाया है। उसका कहना है कि मृत्यु से एक दिन पहले ही छत्रपाल की उसके ससुर और पत्नी के साथ जमकर मारपीट हुई थी।
​इसके अतिरिक्त, भाई ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई है। मृतक के घर से करोड़ पुलिस चौकी की दूरी मात्र दो किलोमीटर है, बावजूद इसके परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के 18 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुँची।​घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।

Express views

Recent Posts

चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दे उठाए

बरखेड़ा।व्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़िया हुलास में ग्राम चौपाल का आयोजन पंचायत घर पर…

8 hours ago

​सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मासूम बेटे सहित राहगीर की हालत नाजुक

​बरखेड़ा । क्षेत्र में बुधवार दोपहर को हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप…

8 hours ago

मछलियों को चारा डालने गए ग्रामीण की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में बुधवार दोपहर एक बेहद दुखद घटना सामने आई,…

1 day ago

बोलेरो पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार को कस्बे में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल…

1 day ago

बीडीए की बड़ी कार्रवाई: बरेली में सपा नेता का कोचिंग सेंटर सील, एक कमरे में ठूंसकर बिठाए थे 150 छात्र

लखनऊ अग्निकांड के बाद दूसरे दिन भी जारी रहा सघन चेकिंग अभियान,सिर्फ एक फीट चौड़ी…

1 day ago

पीलीभीत: सिस्टम की बेरुखी से तंग आकर किसान का अनोखा विरोध, 9 महीने भटकाया, अब मेरी ज़मीन एसडीएम और लेखपाल को दान कर दो डीएम साहब!”

भ्रष्टाचार और लचर व्यवस्था की खुली पोल, पीड़ित ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा- '…

1 day ago