Advertisement

home

महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रही आरोपी को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल। जानकारी के अनुसार थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी निवासी महिला को मनकरी गांव निवासी एक युवक महीला को विवाह का झांसा देकर लंबे समय तक अपने जाल में फंसाए रहा और उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ ही फोटो वायरल करने की धमकी भी देता था। महिला की तहरीर पर 23 जून 2026 को थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुकदमा संख्या 207/2026, धारा 64(2)(एम) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। महिला ने आरोप लगाया था कि थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव मनकरी निवासी हरेन्द्र पाल ने समिति के कार्यों में मदद करने के दौरान उससे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का भरोसा देकर उसका शोषण किया। बाद में आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी भी दी।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को नेशनल हाईवे रोड, सरजू यादव होटल के पास स्थित मंदिर के सामने से मनकरी गांव निवासी आरोपी हरेन्द्र पाल पुत्र द्वारिका प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरेंद्र पाल काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहा था और मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी हरेंद्र पाल ने महिला से लंबे समय से जान-पहचान होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक आदेश कुमार, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार तथा हेड कांस्टेबल विक्की सिंह शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago