Advertisement

home

जिंदगी की जंग लड़ रहा युवक, सड़क हादसे के बाद आया ब्रेन हैमरेज,इलाज के लिए 16 लाख रुपये की जरूरत

  • परिजनों व मित्रों ने की मदद की गुहार।
  • क्राउडफंडिंग के जरिये भी की जा रही मदद, लेकिन लक्ष्य बहुत दूर।

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी का रहने वाला 27 वर्षीय युवा हेमंत सिंह नेगी इस समय एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। हादसे में हेमंत के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उसे आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, हेमंत को बचाने के लिए तुरंत न्यूरोसर्जरी (मस्तिष्क का ऑपरेशन) और गहन चिकित्सा की आवश्यकता है, जिसका कुल खर्च लगभग 16 लाख रुपये आंका गया है।

हादसे में आई हैं गंभीर चोटें

एक हंसते-खेलते और सक्रिय युवा हेमंत सिंह नेगी की जिंदगी इस भीषण हादसे के बाद पूरी तरह बदल गई है। डॉक्टरों के मुताबिक, सिर पर लगी गंभीर चोट के कारण हेमंत को ‘ट्रॉमेटिक ब्रेन इंजरी’ दिमाग में ब्लीडिंग (खून का रिसाव), न्यूमोसेफालस, मल्टीपल कंट्यूशंस (दिमाग में कई जगह अंदरूनी चोटें) के साथ-साथ खोपड़ी और चेहरे की कई हड्डियां टूट गई हैं। इस वक्त वह न्यूरोसर्जिकल केयर और वेंटिलेटर सपोर्ट पर है।

किसान पिता की सारी पूंजी खत्म, अब सिर्फ दुआओं और मदद की आस

हेमंत के पिता एक छोटे किसान व ऑटो भी चलाते हैं। उन्होंने अपने बेटे की सांसें बचाए रखने के लिए अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी और बचत का एक-एक रुपया पानी की तरह बहा दिया है। अब परिवार के पास इलाज का खर्च उठाने के लिए कोई वित्तीय साधन नहीं बचा है। अस्पताल का रोज का भारी-भरकम खर्च उठाना इस गरीब किसान परिवार के लिए नामुमकिन साबित हो रहा है। आर्थिक तंगी के कारण इलाज रुकने का खतरा मंडरा रहा है, जिससे हेमंत की जान को गंभीर खतरा हो सकता है।

मिलाप (Milaap) पर शुरू की गई क्राउडफंडिंग मुहिम

हेमंत को समय पर इलाज मिल सके, इसके लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन डोनेशन प्लेटफॉर्म ‘मिलाप’ (Milaap) पर एक विशेष मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम के जरिए इलाज के लिए ₹16,00,000 (सोलह लाख रुपये) जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। खबर लिखे जाने तक कुछ मददगारों ने आगे आकर लगभग 60000 रुपये की सहायता राशि जुटा ली है, लेकिन लक्ष्य अभी भी बहुत दूर है और हेमंत के पास समय बहुत कम है।

परिवार ने की मदद की भावुक अपील

पीड़ित परिवार और उनके करीबियों ने समाज के दानदाताओं, सामाजिक संगठनों और आम जनता से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने अपील करते हुए कहा है, “हेमंत की गंभीर स्थिति को देखते हुए हर एक घंटा हमारे लिए बेहद कीमती है। आपका एक छोटा सा योगदान भी इस युवा को एक नया जीवन दे सकता है और एक टूटते हुए परिवार को सहारा दे सकता है। कृपया आर्थिक मदद करें और इस मुहिम को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।”

मदद कैसे करें:

यदि आप हेमंत सिंह नेगी की मदद करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आधिकारिक क्राउडफंडिंग लिंक पर जाकर सीधे अस्पताल या उनके फंडरेज़र में अपनी इच्छा अनुसार ऑनलाइन योगदान दे सकते हैं:

मदद के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें-

👇https://milaap.org/fundraisers/support-hemant-singh-negi-1?utm_source=whatsapp&utm_medium=whatsapp_status_story

 

 

Express views

Recent Posts

अवैध संबंधों का खौफनाक अंजाम,पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को पिलाया तेजाब,हुई मौत

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अवैध संबंधों के चलते एक दिल दहला देने वाली…

44 mins ago

कछला घाट के लिए रवाना हुए कांवड़िए,विधायक ने शिवभक्तों को किया विदा,जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

​बरखेड़ा। सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र…

22 hours ago

राजेन्द्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा–2026’ के तहत रंगोली निर्माण प्रतियोगिता आयोजित

मीरगंज, बरेली। ‘हर घर तिरंगा–2026’ अभियान के अंतर्गत राजेन्द्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज, बरेली में…

1 day ago

कावड़ियों का जत्था कछला गंगाघाट के लिए रवाना, विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

​​बरखेड़ा : सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करने…

1 day ago

महिला से दुष्कर्म का आरोप, युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के नगरा चौराहे के पास एक निर्माणाधीन मकान में महिला से…

2 days ago

गांधी स्टेडियम से निकली भव्य ‘हर घर तिरंगा रैली’, एसपी-डीएम ने हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व

पीलीभीत। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को गांधी स्टेडियम से विशाल तिरंगा रैली…

2 days ago