Advertisement

home

25 हजार का इनामी जेल से फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार


चार दिन पहले जेल की दीवार कुद कर फरार उम्र कैद के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगने से इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में 7 जेल कर्मियों को निलंबित किया गया था।

बरेली: इज्जतनगर स्थित केंद्रीय कारागार बरेली से 22 जून को फरार हुए आजीवन कारावास के दोषी कैदी दिनेश को पुलिस ने 4 दिन बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए दिनेश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे दबोचकर इलाज के बाद दोबारा जेल भेज दिया गया। फरारी के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने उस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया था।

नाबालिग रेप का दोषी था दिनेश, 9 जनवरी को सुनाई गई थी सजा पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार कैदी की पहचान अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के नन्हेडा गांव निवासी दिनेश के रूप में हुई है। वर्ष 2020 में उसके खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। आईपीसी धारा 377, पॉक्सो एक्ट धारा 5/6 और एससी-एसटी एक्ट धारा 3(2)V के तहत मुकदमा चला। अदालत ने 9 जनवरी 2026 को उसे आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई थी। पहले बिजनौर जेल में रखा गया, फिर 19 अप्रैल 2026 को उसे बरेली सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था।

ढेंचा के खेत से फांदी जेल की दीवार, 1 घंटे बाद खुला राज 22 जून दोपहर करीब 12:30 बजे दिनेश को जेल परिसर के फार्म में खेती के काम के लिए बैरक से बाहर भेजा गया था। वो पानी पीने के बहाने ट्यूबवेल गया और वहां से ढेंचा के खेतों का फायदा उठाकर जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया। फरारी के करीब 1 घंटे बाद जेल प्रशासन को पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर तलाश शुरू कर दी गई। लापरवाही पर जेलर और डिप्टी जेलर समेत 7 जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

परतापुर में  छिपा था, भागने वाला था अमरोहा
पूछताछ में दिनेश ने बताया कि फरार होने के बाद वो परतापुर निवासी नासिर कुरैशी के घर छिप गया था। नासिर से उसकी पहचान जेल की दीवार के पास खेत में काम के दौरान हुई थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दिनेश रात में नासिर से तमंचा लेकर अमरोहा भागने की तैयारी कर रहा है।

मुठभेड़ में घायल, खंडहर में छिपकर की फायरिंग
पुलिस ने परतापुर इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर दिनेश एक खंडहर मकान में छिप गया और पकड़े जाने के डर से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वो घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

अब फरारी और फायरिंग की नई FIR
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दिनेश को इलाज के बाद दोबारा केंद्रीय कारागार बरेली भेज दिया गया है। जेल से फरार होने, पुलिस पर फायरिंग करने और अन्य संबंधित धाराओं में उसके खिलाफ अलग से मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago