Advertisement

home

संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर एक पुरुष सहित दो महिलाएं,परिजनों को जहर दिए जाने का शक


​बरखेड़ा:  खाना में नशीली गोली देकर सास, ससुर ब जिठानी को बेहोश किया हालत खराब होने पर परिजन निजी बाहन से सरकारी अस्पताल बरखेड़ा इलाज़ को लाये,दो की तबियत ठीक होने पर घर बापस भेजा ,चौबीस घण्टे बाद एक महिला की हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रैफर किया ।
मीडिया से बात करते हुये थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जगीपुर जैतपुर निवासी अमित कुमार ने बताया मेरे  घर के अंदर मेरी बीबी और माता पिता को  संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश पाया गया।जिसकी जानकारी करने पर पता चला कि मेरे छोटे भाई की पत्नी ने इन सब लोगो को नशे की गोली किसी प्रकार धोखे से दे दी थी ,घटना के पीछे अमित कुमार ने प्रेमप्रसंग का मामला बताया हैं।
तबियत ठीक होने पर जिसकी शिकायत कल दिनाक 25 जून गुरुबार की जयकरन  लाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके तीनो पुत्र डी जे चलाने के काम से घर से बाहर गए थे। रात करीब 12:30 बजे जब वह वापस लौटे, तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने पुलिस (112) को सूचना दी। पुलिस की मदद से जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर उनकी पुत्रवधू गीता देवी ब मैं और मेरी पत्नी मखानों देवी बेहोशी  की हालत में मिलीं।
​पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि छोटी पुत्र बधू ने  जानबूझकर गोली खिलाकर मारने की कोशिश की हैं, घटना के बाद छोटी पुत्र बधू के विस्तर से कुछ बेहद नशीली दबा के खाली रैपर मिले हैं। जिसमे से गोलियां गायब मिली हैं।
घटना के तुरंत बाद सभी महिलाओं को उपचार के लिए बरखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जयकरन लाल ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्रवधू मोनिका देवी के साथ मिलकर परिवार के अन्य सदस्यों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। और भविष्य मे सभी को जान का खतरा है।उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।घटना के चौबीस घण्टे बीत जाने के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न होना सबालिया निशान उठा रहा हैं।
थानाध्यक्ष सतेन्द कुमार ने बताया कि अस्पताल की तरफ से मेमो आया था कोई शिकायत प्राप्त नही हुई हैं।
​

Express views

Recent Posts

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

1 day ago

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

2 days ago

पीलीभीत:SP ने पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर दीं पर्व की शुभकामनाएं

पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…

2 days ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

3 days ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

3 days ago