बरखेड़ा।थाना क्षेत्र में नगरा चौराहे पर लूट की युवक ने तहरीर दी।पूरन सिंह पुत्र ऊदल सिंह ग्राम मधईया थाना बरखेड़ा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि दिनांक 27 जून 26 को सुबह 11:52 बजे प्रार्थी के फोन पर 8087315578 काल आई उस व्यक्ति ने पार्सल देने की बात कहीं और प्रार्थी को क्षेत्र के नगरा चौराहे से 500 मीटर पीछे बुलाया। चुकीं प्रार्थी पीलीभीत अपना गिरवी पड़ा जेवर छुड़वाने जा रहा था जिस कारण प्रार्थी ने नगरा चौराहे पर आने की बात को मान लिया। प्रार्थी तुरंत ही नगरा चौराहे की तरफ अपने पिता ऊदल सिंग निकल गया। तभी नगरा चौराहे से कुछ पहले एक अज्ञात नकाब पोश व्यक्ति ने प्रार्थी को हाथ देकर पार्सल दिखाते हुए रुकने का इशारा किया प्रार्थी ने जैसे ही अपनी बुलेट मोटरसैकिल (UP 26 AH 4503) को रोका तभी अचानक से चार अन्य अज्ञात नकाब पोश बदमाश पास के खेतों से तमंचे लेकर निकल कर आ गए। इसके बाद उक्त सभी सभी बदमाशों ने प्रार्थी की बुलेट बाइक और 70000 रु को तमंचों के बल पर लूट लिया। लूट मार करने के बाद उक्त सभी चार मोटरसाइकिलों से गजरौला क्षेत्र की तरफ भाग गए।अतःरिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने की गुहार लगाई।बरखेड़ा पुलिस ने जांच के उपरांत मामला फर्जी पाया इस खबर की अखबार पुष्टि नहीं करता है।
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…