पीलीभीत-बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव खमरिया निवासी बाबू हुसैन पुत्र बुंदन मियां ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है। कि पीडित का भाई शब्बू पुत्र बुंदन मियां का मकान पीड़ित के मकान के बराबर में ही है। पीड़ित के भाई शब्बू ने दिनांक 26जून 26 शाम 5 बजे दोनों मकानों के बीच की दीवार को जबरन तोड़ना शुरू कर दी जब पीड़ित ने इस बात का विरोध किया। तब पीडित का भाई शब्बू ने अपने लड़के अफजाल, शहबाज, सज्जाद, के साथ मिलकर गाली गलौज करने लगे। जब पीड़ित ने विरोध किया उक्त सभी ने बंके, लाठी डंडे से अचानक पीड़ित के ऊपर हमला कर दिया। पीड़ित के भाई शब्बू ने पीड़ित युवक के पैर को बंका मार कर घायल कर दिया तथा लाठी से पीड़ित युवक व बीच बचाव करने आए पीड़ित के पुत्र मेराज को बुरी तरह से मारापीटा जिससे पीड़ित व उसके पुत्र को गंभीर चोटें आई है। इसके बाद उक्त सभी जान से मरने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। वही थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। और आरोपियो की तालाश मे जुटी हुई दिखाई दी है।
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…