बरेली। फतेहगंज पश्चिमी स्थित श्री गंगा लॉन में सोमवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री 1008 अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज ने देशभर की प्रत्येक विधानसभा में गौशाला स्थापना के अपने संकल्प एवं अभियान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी क्रम में उन्होंने मीरगंज विधानसभा में इस अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने हेतु फतेहगंज पश्चिमी निवासी श्री सुरेंद्र गंगवार को अपना प्रतिनिधि एवं प्रभारी नियुक्त करते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा।
जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री सुरेंद्र गंगवार के नेतृत्व में मीरगंज विधानसभा में गौशाला स्थापना का कार्य शीघ्र एवं सफलतापूर्वक पूर्ण होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…
बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…
बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…
बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…