Advertisement

home

बरेली से जेवर के लिए उड़ान यात्रियों में खुशी की लहर

 

बरेली।उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल की एक और बड़ी तस्वीर आज बरेली से सामने आई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को कभी “उत्तर प्रदेश का जेवर” बताया था, अब उसी जेवर एयरपोर्ट से बरेली की सीधी कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू हो गई है। इसका मतलब सिर्फ एक नई उड़ान नहीं, बल्कि बरेली का देश और दुनिया से जुड़ने का नया रास्ता खुलना है। अब बरेली के यात्री जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जरिए देश-विदेश की उड़ानों से आसानी से जुड़ सकेंगे।


आज इंडिगो एयरलाइंस की 78 सीटर फ्लाइट पहली बार जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर बरेली पहुंची। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर बरेली से पहली उड़ान जेवर के लिए रवाना हुई। इस ऐतिहासिक मौके पर बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार ने पहली महिला यात्री को बोर्डिंग पास देकर और केक काटकर उड़ान का शुभारंभ किया।

बरेली के लिए यह सिर्फ एक नई फ्लाइट नहीं, बल्कि नए अवसरों की उड़ान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जिस परिकल्पना के तहत जेवर एयरपोर्ट को उत्तर प्रदेश का ग्लोबल एविएशन हब बनाया जा रहा है, अब उसका सीधा लाभ बरेली को मिलने लगा है। बरेली अब जेवर और दिल्ली से एयर कनेक्टिविटी के जरिए देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के नेटवर्क से भी जुड़ गया है। सप्ताह में चार दिन संचालित होने वाली यह सेवा कारोबार, शिक्षा, चिकित्सा और पर्यटन के लिहाज से पूरे रुहेलखंड के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है।”

बदायूं से आई पहली यात्री अनामिका सिंह ने बरेली से जेवर की पहली उड़ान पर खुशी जताई। वहीं बरेली एयरपोर्ट का तेजी से विस्तार भी किया जा रहा है। लगभग 25 एकड़ अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। विस्तार के बाद नई सुविधाओं और लंबी हवाई पट्टी के साथ गुजरात, चेन्नई, जयपुर समेत कई अन्य शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है।

अब केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय एविएशन गेटवे जेवर से सीधे जुड़ चुका है। यानी रुहेलखंड के लाखों यात्रियों के लिए अब देश और दुनिया की उड़ान पहले से कहीं ज्यादा आसान होने वाली है।

Express views

Recent Posts

सेवा सेतु शिविर में बड़ा हादसा टला, मीटिंग हॉल में गिरा चलता पंखा, दो घायल, प्रशासनिक लापरवाही पर बीडीओ सख्त

​बरखेड़ा। विकासखंड कार्यालय बरखेड़ा में मंगलवार को चल रहे 'सेवा सेतु अभियान' के दूसरे दिन…

7 hours ago

धान कुटाई को लेकर महिला से मारपीट, 4 पर रिपोर्ट

बरखेड़ा। धान कुटाई को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से…

9 hours ago

नाम किसी का, काम किसी का, श्रेय किसी का! बीजेपी की सड़क का सपा नेता ने काटा फीता

बीसलपुर/पीलीभीत। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किशनी में एक अनोखा राजनीतिक मामला सामने आया है,…

12 hours ago

उज्जैन की शाही मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति

बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…

1 day ago

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं, कार्रवाई की मांग

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…

1 day ago