रिपोर्ट:विमलेश कुमार
बरखेड़ा (पीलीभीत)।कस्बा बरखेड़ा में पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि चोरों ने यह दुस्साहस नवाबगंज तिराहे पर तैनात पुलिस पिकेट ड्यूटी से महज 100 कदम की दूरी पर दिखाया। लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है।
पीलीभीत निवासी मोहतशीम ने बताया कि नवाबगंज तिराहे पर उनकी ‘लजीज चिकन कॉर्नर’ नाम से बिरयानी की दुकान है। रोज की तरह जब वह 2 जून की सुबह करीब 9 बजे अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। दुकान के चैनल गेट पर लगे दोनों ताले गायब थे। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा, तो दुकान में रखे दो डोमेस्टिक/कमर्शियल गैस सिलेंडर, एक चावल से भरा बोरा और गल्ले में रखे 18 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वह पांच-छह दिन के अंतराल पर अपने घर पीलीभीत जाते थे, जिसके चलते पिछले पांच दिनों की बिक्री की रकम दुकान में ही रखी हुई थी।
पीड़ित द्वारा घटना की सूचना तुरंत फोन पर स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तिराहे और आस-पास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि चोरों का कोई सुराग हाथ लग सके।
मुख्य तिराहे पर हुई इस चोरी के बाद से कस्बा के व्यापारियों में भारी डर व्याप्त है। पिछले दो महीनों के भीतर कस्बे में चोरी की यह तीसरी बड़ी घटना है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस चोरियों को रोकने और उनके खुलासे में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
बरेली। नगर पंचायत मीरगंज द्वारा सेवा संकल्प स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत “सेवा के…
रिपोर्ट - नन्दकिशोर शर्मा बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में बंद पड़े भट्ठे पर अवैध असलहा…
बरेली पहुंचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले-…
बरखेड़ा।आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को विकास खंड बरखेड़ा में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत…
बरखेड़ा। क्षेत्र में लकड़ी से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम बसथना में एक महिला द्वारा गुस्से में लगाए गए गलत आरोपों…