Advertisement

home

 ‘विकसित भारत जी राम जी योजना’ का भव्य शुभारंभ, विधायक ने किया वृक्षारोपण


​बरखेड़ा। ग्राम पंचायत पिपरिया मंडन में आज ‘विकसित भारत जी राम जी योजना  का  शुभारंभ किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरखेड़ा के माननीय क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्ता नँद  रहे, जिन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विधायक  द्वारा ग्राम पंचायत परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
​कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत जी रामजी  के राष्ट्रीय स्तर के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) बड़ी स्क्रीन के माध्यम से ग्रामीणों को दिखाया गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
​इस अवसर पर शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने वाले विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी  वेदप्रकाश, एपीओ मनरेगा  अनामिका गंगवार, ग्राम विकास अधिकारी  सुमित कुमार, ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि  अमित गुप्ता, ब्लॉक मिशन मैनेजर  एजाज और पंचायत सहायक कु. रिषिता गुप्ता ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यथित स्वामी प्रवक्ता नँद ने कहा कि ‘विकसित भारत जी राम जी ‘ का मुख्य उद्देश्य सरकार की सभी लाभकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी लें और उनका लाभ उठाकर अपने जीवन को समृद्ध बनाएँ।
​कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने भारत को ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने की शपथ ली।

Express views

Recent Posts

गजरौला-बरखेड़ा मुख्य मार्ग पर पलटा सीमेंट से लदा ट्रक, बड़े वाहनों का आवागमन ठप

बरखेड़ा (पीलीभीत)।गजरौला-बरखेड़ा मुख्य मार्ग पर प्रतापडाण्डी गांव के पास एक बड़ा हादसा सामने आया है,…

5 hours ago

बरखेड़ा में पिकेट ड्यूटी से चंद कदमों की दूरी पर चोरी, दुकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व सामान चोरी

रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा (पीलीभीत)।कस्बा बरखेड़ा में पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने…

6 hours ago

दीवार गिरने से दो मासूम चचेरे भाई-बहन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

बरेली/आंवला।अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कैनी इंचारौ झूनानगर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में…

7 hours ago

बरेली दंगे के मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा पर बड़ा एक्शन, संपत्ति कुर्क, प्रशासन ने तैनात किया रिसीवर

बरेली। उत्तर प्रदेश में अपराधियों और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वालों के खिलाफ योगी…

1 day ago

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के पीलीभीत आगमन पर हिन्दू महासभा ने किया भव्य स्वागत

  पीलीभीत। सनातन धर्म के प्रमुख धर्माचार्य एवं ज्योतिषपीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के पीलीभीत आगमन…

1 day ago

बरेली से जेवर के लिए उड़ान यात्रियों में खुशी की लहर

  बरेली।उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल की एक और बड़ी तस्वीर आज बरेली से सामने…

1 day ago