बरेली।फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के धनेटा रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया। महिला की उम्र लगभग 35 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। काफी प्रयासों के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों में महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृत महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल स्थानीय पुलिस से संपर्क कर सूचना दें, जिससे शव की शिनाख्त कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
बरेली। नगर पंचायत मीरगंज द्वारा सेवा संकल्प स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत “सेवा के…
रिपोर्ट - नन्दकिशोर शर्मा बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में बंद पड़े भट्ठे पर अवैध असलहा…
बरेली पहुंचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले-…
बरखेड़ा।आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को विकास खंड बरखेड़ा में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत…
बरखेड़ा। क्षेत्र में लकड़ी से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम बसथना में एक महिला द्वारा गुस्से में लगाए गए गलत आरोपों…