बरेली। अलीगंज-आंवला मार्ग पर मधुसूदन फैक्ट्री के पास गुरुवार दोपहर खाई में एक युवक का शव उसकी मोटरसाइकिल सहित मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
मृतक की पहचान कौशल वर्मा पुत्र विनोद वर्मा निवासी ग्राम खजुरिया, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि कौशल वर्मा शिवालिक कंपनी में एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) के पद पर कार्यरत थे।
मृतक के भाई आकाश वर्मा के अनुसार, कौशल बुधवार रात से घर नहीं लौटे थे। परिजनों ने उनकी तलाश की और पुलिस को भी सूचना दी। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे अलीगंज-आंवला मार्ग पर मधुसूदन फैक्ट्री के पास खाई में उनकी मोटरसाइकिल के साथ शव बरामद हुआ।
घटना की सूचना पर पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बरखेड़ा।पीलीभीत बीसलपुर राजमार्ग पर ग्राम नबादा महेश के पास सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने…
बरखेड़ा। कस्बे में मोबाइल खरीदने आ रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को किसी अज्ञात…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में तीन बीघा जमीन की मेड़ सीधी करने को लेकर…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में शनिवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक…
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाहनगर गांव में 22 वर्षीय बी फार्मा छात्र मिथुन मौर्य…
बरेली। उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल के अध्यक्ष और बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को…