Advertisement

home

खाई में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बरेली। अलीगंज-आंवला मार्ग पर मधुसूदन फैक्ट्री के पास गुरुवार दोपहर खाई में एक युवक का शव उसकी मोटरसाइकिल सहित मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

मृतक की पहचान कौशल वर्मा पुत्र विनोद वर्मा निवासी ग्राम खजुरिया, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि कौशल वर्मा शिवालिक कंपनी में एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) के पद पर कार्यरत थे।

मृतक के भाई आकाश वर्मा के अनुसार, कौशल बुधवार रात से घर नहीं लौटे थे। परिजनों ने उनकी तलाश की और पुलिस को भी सूचना दी। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे अलीगंज-आंवला मार्ग पर मधुसूदन फैक्ट्री के पास खाई में उनकी मोटरसाइकिल के साथ शव बरामद हुआ।

घटना की सूचना पर पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Express views

Recent Posts

स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, प्रतिभागियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

बरेली। नगर पंचायत मीरगंज द्वारा सेवा संकल्प स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत “सेवा के…

17 hours ago

बंद पड़े भट्ठे पर चल रही थी अवैध तमंचों की फैक्ट्री, पुलिस ने छापा मारकर 4 आरोपियों को दबोचा

रिपोर्ट - नन्दकिशोर शर्मा  बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में बंद पड़े भट्ठे पर अवैध असलहा…

18 hours ago

भाजपा सरकार ने युवाओं से किया धोखा, बेरोजगारी,महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर बीजेपी सरकार पर जमकर गरजे: चंद्रशेखर आजाद

बरेली पहुंचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले-…

19 hours ago

​सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का भव्य आयोजन

बरखेड़ा।आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को विकास खंड बरखेड़ा में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत…

1 day ago

अनियंत्रित होकर खाई में पलटा लकड़ी से भरा ई-रिक्शा, दो लोग गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा। क्षेत्र में लकड़ी से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट…

1 day ago

जेठ के मना करने पर गुस्से में महिला ने लगाए थे गलत आरोप, आपसी सहमति से सुलझा मामला

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम बसथना में एक महिला द्वारा गुस्से में लगाए गए गलत आरोपों…

1 day ago