बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज दोपहर एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। यहाँ गांव ज्योराह कल्यानपुर के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित इको कार ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। घायलों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जहानाबाद के गांव हरहरपुर निवासी 56 वर्षीय कृष्ण पाल पुत्र सालिक राम, पीलीभीत के मोहल्ला बाबू शेर खां निवासी 60 वर्षीय अनोखे लाल पुत्र सेवा राम और ग्राम शाहजहाँ थाना जहानाबाद निवासी झाझन लाल पुत्र ईश्वरी प्रसाद बाइक से गांव ज्योराह में अपनी रिश्तेदारी में भतीजी को देखने जा रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे जैसे ही वे ज्योराह कल्यानपुर के पास पहुँचे, तभी एक तेज रफ्तार इको कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुँची एंबुलेंस ने घायलों को आनन-फानन में सीएचसी बरखेड़ा पहुँचाया। यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कार चालक बाहन सहित मोके से भागने में सफल रहा पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही हैं।
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…
बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…
पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार, को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…