Advertisement

home

टीईटी परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी पकड़ा गया, अपनी पहचान छिपाकर दे रहा था परीक्षा


बरेली । टीईटी परीक्षा के दौरान शुक्रवार को दूसरी पाली में एक अभ्यर्थी पकड़ा गया वह अपनी पहचान छिपाकर परीक्षा दे रहा था बॉयोमीट्रिक सत्यापन में पता चला कि उसने दो आधार कार्ड बनवा रखे थे जिसमे अलग-अलग जन्मतिथियों के सहारे परीक्षा देने की कोशिश की शुरुआती जांच में सामने आया कि जब (TET) परीक्षा में उम्र सीमा आड़े आई तो उसने अपना नाम और जन्मतिथि तक बदलवा ली।

बरेली के साहू गोपीनाथ कॉलेज में TET परीक्षा चल रही थी इसी दौरान बायोमैट्रिक सत्यापन में एक अभ्यर्थी की पहचान संदिग्ध मिली जांच आगे बढ़ी तो एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे होने लगे बताया जा रहा है कि युवक मूल रूप से फर्रुखाबाद का रहने वाला है पहले वह आदेश कुमार नाम से परीक्षाएं देता था लेकिन इस नाम से वह TET के लिए ओवरएज हो चुका था इसके बाद उसने कथित तौर पर अपना नाम और जन्मतिथि बदलकर मनोज कुमार कर ली ताकि दोबारा परीक्षा दे सके जांच में यह भी सामने आया कि आधार कार्ड में उसने दो बार नाम बदलवाए जबकि चार बार जन्मतिथि में बदलाव कराया इतना ही नहीं मनोज कुमार के नाम से बीएड की डिग्री हासिल की गई जबकि आदेश कुमार के नाम से हाईस्कूल के दस्तावेज मिले है
बायोमैट्रिक जांच में पूरा मामला पकड़ में आने के बाद परीक्षा केंद्र प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को सूचना दी अब जांच इस बात की भी की जा रही है कि कहीं आरोपी ने इसी तरह अलग-अलग नाम और दस्तावेजों के सहारे दूसरी सरकारी परीक्षाएं तो नहीं दी वही प्रधानाचार्य की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

10 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

10 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

10 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

10 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

1 day ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

1 day ago