Advertisement

home

पूर्वोत्तर रेलवे की अहम बैठक में सपा का प्रतिनिधित्व करेंगे भोजीपुरा विधायक शाहजिल इस्लाम अंसारी

बरेली ।पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) की 7 जुलाई को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में समाजवादी पार्टी की ओर से भोजीपुरा विधायक शाहजिल इस्लाम अंसारी पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। जानकारी के अनुसार सोहरा गांव निवासी प्रमुख समाजसेवी इस्लाम अंसारी एवं मीडिया प्रभारी डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम को अपना अधिकृत प्रतिनिधि नामित किया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण अखिलेश यादव स्वयं बैठक में शामिल नहीं हो सकेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरेवणकर को पत्र भेजकर दी है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि उनकी अनुपस्थिति में विधायक शाहजिल इस्लाम अंसारी बैठक में क्षेत्र से जुड़े रेल विकास, यात्री सुविधाओं और लंबित समस्याओं को रेलवे प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखेंगे। यह बैठक 7 जुलाई को सुबह 11 बजे बरेली के इज्जतनगर स्थित यांत्रिक कारखाने के सभा कक्ष में आयोजित होगी।

विधायक शाहजिल इस्लाम अंसारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह जनता से जुड़े सभी महत्वपूर्ण रेल संबंधी मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और उनके समाधान के लिए रेलवे प्रशासन से प्रभावी पैरवी करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह बैठक केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि बरेली और आसपास के क्षेत्रों में रेलवे सुविधाओं के विस्तार तथा विकास से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उनका प्रयास रहेगा कि लंबे समय से लंबित रेल परियोजनाओं और जनहित के मामलों पर सकारात्मक निर्णय निकल सके।

Express views

Recent Posts

टहलने निकले युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, थाने में 7 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

​बरखेड़ा :क्षेत्र के गांव रम्पुरानत्थू में शाम के समय टहलने निकले एक युवक पर लाठी-डंडों…

2 hours ago

गौशाला की गाय को तेंदुए ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में फैली दहशत

बरखेड़ा: क्षेत्र के ग्राम रामनगर जगतपुर स्थित अस्थायी गौशाला में बीती मंगलवार की रात एक…

4 hours ago

51 लीटर गंगाजल लेने कछला घाट के लिए रवाना हुआ 7 सदस्यीय कांवड़ दल

​बरखेड़ा।सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करने के लिए बरखेड़ा…

4 hours ago

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर गूंजा अदम्य साहस का संदेश, पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने किया नमन

पीलीभीत। सदर विधानसभा क्षेत्र के एक बारात घर में 19 अगस्त को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम…

6 hours ago

फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर सरकारी धन हड़पने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार

बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से आयुष्मान कार्ड तैयार कर सरकारी स्वास्थ्य योजना…

6 hours ago

व्यापारी पर दबंगों ने किया घर में घुसकर जानलेवा हमला, हमले में बुजुर्ग व्यापारी की मौत

बरखेड़ा :क्षेत्र के गांव नरायनपुर में मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना…

6 hours ago