Advertisement

home

राष्ट्रीय सहकारिता जागरूकता सप्ताह: रैली निकाल किसानों को योजनाओं की दी जानकारी

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी राष्ट्रीय सहकारिता जागरूकता सप्ताह के तहत शनिवार को विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी कार्यालय से कस्बे तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व खंड विकास अधिकारी आशीष पाल एवं सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) ज्ञानेन्द्र भास्कर ने किया। इसमें क्षेत्र की विभिन्न सहकारी समितियों के सचिवों ने भाग लेकर किसानों को सहकारिता विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।

रैली के दौरान किसानों को अल्पकालिक ऋण वितरण, निर्धारित दरों पर यूरिया, डीएपी व एनपीके खाद की उपलब्धता तथा सहकारी समिति की सदस्यता के लाभों के बारे में जागरूक किया गया। अधिकारियों ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में सहकारी समितियों से जुड़ने की अपील की।

खंड विकास अधिकारी आशीष पाल ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों को सस्ती दरों पर खाद, बीज और ऋण जैसी सुविधाएं डिजिटल व्यवस्था के जरिए उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने समिति सचिवों को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक करें।

सहायक विकास अधिकारी ज्ञानेन्द्र भास्कर ने बताया कि पैक्स कंप्यूटरीकरण, डिजिटल भुगतान प्रणाली, कॉमन सर्विस सेंटर, फसल बीमा योजना और जन औषधि केंद्र जैसी सुविधाओं से किसानों को पारदर्शी और त्वरित सेवाएं मिल रही हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी समिति सचिवों ने अधिक से अधिक किसानों को सहकारिता से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के वरिष्ठ नेता चौधरी अरुण सिंह राठी, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, भारतीय किसान यूनियन टिकैट के मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान, उपाध्यक्ष एडवोकेट विशाल पाल, जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर अरविंद सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष झंडू सिंह, राकेश कुमार आदि किसान मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

पूर्वोत्तर रेलवे की अहम बैठक में सपा का प्रतिनिधित्व करेंगे भोजीपुरा विधायक शाहजिल इस्लाम अंसारी

बरेली ।पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) की 7 जुलाई को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में समाजवादी पार्टी…

4 hours ago

टीईटी परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी पकड़ा गया, अपनी पहचान छिपाकर दे रहा था परीक्षा

बरेली । टीईटी परीक्षा के दौरान शुक्रवार को दूसरी पाली में एक अभ्यर्थी पकड़ा गया…

5 hours ago

पीलीभीत-बीसलपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित इको कार ने बाइक को रौंदा,तीन गंभीर

​बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज दोपहर एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। यहाँ गांव ज्योराह…

5 hours ago

पीलीभीत : गर्मी से बेहाल अजगर ने पंप हाउस में डाला डेरा, ठंडे पानी में मेंढक खाते दिखा, रेस्क्यू की मांग

रिपोर्ट: विनय सक्सेना पीलीभीत। शहर के पॉश इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला…

10 hours ago

​नगर पंचायत की लापरवाही, भीषण गर्मी में वाटर कूलर शोपीस बने, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

बरखेड़ा। भीषण गर्मी के इस प्रकोप में जहाँ शीतल जल की सबसे अधिक आवश्यकता है,…

1 day ago

खाई में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बरेली। अलीगंज-आंवला मार्ग पर मधुसूदन फैक्ट्री के पास गुरुवार दोपहर खाई में एक युवक का…

2 days ago