Advertisement

home

राष्ट्रीय सहकारिता जागरूकता सप्ताह: रैली निकाल किसानों को योजनाओं की दी जानकारी

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी राष्ट्रीय सहकारिता जागरूकता सप्ताह के तहत शनिवार को विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी कार्यालय से कस्बे तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व खंड विकास अधिकारी आशीष पाल एवं सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) ज्ञानेन्द्र भास्कर ने किया। इसमें क्षेत्र की विभिन्न सहकारी समितियों के सचिवों ने भाग लेकर किसानों को सहकारिता विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।

रैली के दौरान किसानों को अल्पकालिक ऋण वितरण, निर्धारित दरों पर यूरिया, डीएपी व एनपीके खाद की उपलब्धता तथा सहकारी समिति की सदस्यता के लाभों के बारे में जागरूक किया गया। अधिकारियों ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में सहकारी समितियों से जुड़ने की अपील की।

खंड विकास अधिकारी आशीष पाल ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों को सस्ती दरों पर खाद, बीज और ऋण जैसी सुविधाएं डिजिटल व्यवस्था के जरिए उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने समिति सचिवों को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक करें।

सहायक विकास अधिकारी ज्ञानेन्द्र भास्कर ने बताया कि पैक्स कंप्यूटरीकरण, डिजिटल भुगतान प्रणाली, कॉमन सर्विस सेंटर, फसल बीमा योजना और जन औषधि केंद्र जैसी सुविधाओं से किसानों को पारदर्शी और त्वरित सेवाएं मिल रही हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी समिति सचिवों ने अधिक से अधिक किसानों को सहकारिता से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के वरिष्ठ नेता चौधरी अरुण सिंह राठी, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, भारतीय किसान यूनियन टिकैट के मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान, उपाध्यक्ष एडवोकेट विशाल पाल, जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर अरविंद सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष झंडू सिंह, राकेश कुमार आदि किसान मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

10 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

10 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

10 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

10 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

1 day ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

1 day ago