पीलीभीत। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ा ऐतिहासिक दिन रहा। सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से पीलीभीत को एक साथ दो बड़ी रेल सेवाओं की सौगात मिली है। क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए टनकपुर-पीलीभीत-नांदेड़ (महाराष्ट्र) एक्सप्रेस और शाहजहाँपुर तक विस्तारित टनकपुर-पीलीभीत रेल सेवा का भव्य शुभारंभ किया गया।
पीलीभीत जंक्शन पर आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने रेलवे अधिकारियों और अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों को रवाना किया।
इस ऐतिहासिक पल के साक्षी देश और राज्यों के कई बड़े नेता बने। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
महाराष्ट्र स्थित सिख धर्म के प्रमुख और पवित्र तीर्थ स्थल ‘सचखंड श्री हुजूर नांदेड़ साहिब’ तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से पीलीभीत और आसपास के सिख समुदाय में जश्न का माहौल है।
एक सिख श्रद्धालु ने कहा कि यह ट्रेन हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब हम बिना किसी परेशानी के सीधे गुरु महाराज के दर्शन करने नांदेड़ साहिब जा सकेंगे।
इस मौके पर क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे सिख समुदाय के लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का जोरदार स्वागत किया, उनका आभार जताया और उन्हें सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान पीलीभीत की जनता की एक और बड़ी जरूरत को भांपते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने मंच से ही केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने एक और बड़ी मांग रख दी। जितिन प्रसाद ने रेल मंत्री से अनुरोध किया कि सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए पीलीभीत से अमृतसर, पंजाब के लिए भी एक सीधी ट्रेन सेवा जल्द से जल्द शुरू की जाए।
बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…
बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कुरैया नवदिया निवासी महिला ने पुरानी पैतृक जगह पर दोबारा मकान…
भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…