पीलीभीत। जनपद के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस चौकी से महज 150 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे एक 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अभिषेक (22 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय शिवओम के रूप में होने की संभावना जताई जा रही है, जो मूल रूप से शाही का निवासी था। बताया जा रहा है कि युवक बीते 3 जुलाई से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की थी और इस संबंध में जहानाबाद थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी।
शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस को मृतक की जेब से चूहे मारने की दवा का एक बंद पैकेट बरामद हुआ है। इसके साथ ही युवक के मुंह और नाक से झाग निकल रहा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत जहर खाने के कारण हुई है।
सूत्रों के अनुसार शव के शरीर पर कुछ मामूली चोटों के निशान मिले हैं, लेकिन कोई अन्य गंभीर या जानलेवा चोट का निशान नहीं पाया गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस चौकी से महज 150 मीटर की दूरी पर शव मिलने से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सुनगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गुमशुदगी के मामले और शव मिलने की कड़ियों को जोड़कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पीलीभीत। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ा ऐतिहासिक दिन रहा।…
बरेली ।पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) की 7 जुलाई को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में समाजवादी पार्टी…
बरेली।फतेहगंज पश्चिमी राष्ट्रीय सहकारिता जागरूकता सप्ताह के तहत शनिवार को विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी कार्यालय…
बरेली । टीईटी परीक्षा के दौरान शुक्रवार को दूसरी पाली में एक अभ्यर्थी पकड़ा गया…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज दोपहर एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। यहाँ गांव ज्योराह…
रिपोर्ट: विनय सक्सेना पीलीभीत। शहर के पॉश इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला…