Advertisement

home

पीलीभीत: सड़क किनारे मिला 22 वर्षीय लापता युवक का शव, इलाके में सनसनी

पीलीभीत। जनपद के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस चौकी से महज 150 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे एक 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अभिषेक (22 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय शिवओम के रूप में होने की संभावना जताई जा रही है, जो मूल रूप से शाही का निवासी था। बताया जा रहा है कि युवक बीते 3 जुलाई से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की थी और इस संबंध में जहानाबाद थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी।

शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस को मृतक की जेब से चूहे मारने की दवा का एक बंद पैकेट बरामद हुआ है। इसके साथ ही युवक के मुंह और नाक से झाग निकल रहा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत जहर खाने के कारण हुई है।

सूत्रों के अनुसार शव के शरीर पर कुछ मामूली चोटों के निशान मिले हैं, लेकिन कोई अन्य गंभीर या जानलेवा चोट का निशान नहीं पाया गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस चौकी से महज 150 मीटर की दूरी पर शव मिलने से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सुनगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गुमशुदगी के मामले और शव मिलने की कड़ियों को जोड़कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

अखिलेश पर भूपेंद्र चौधरी का तंज, राहुल-सोनिया पर भी साधा निशाना

बरेली। सर्किट हाउस पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मीडिया से बातचीत के…

5 hours ago

कथित पत्रकार की धमकी से परेशान युवक ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

बरेली। एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां थाना प्रेमनगर क्षेत्र में एक युवक ने…

8 hours ago

​तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर, तार गिरने से महिला और बच्चा घायल

​बरखेड़ा:  क्षेत्र के लालौर गांव में रविवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे…

18 hours ago

सौ रुपये दिए होते तो अब तक बिजली आ गई होती, SDO पर गम्भीर आरोप, उपभोक्ता ने की अधिशासी अभियंता से शिकायत

पीलीभीत। शहर के लोहा बाजार इलाके में पिछले पांच दिनों से बिजली गुल रहने और…

1 day ago

ठाकुर महासभा के मंडल अध्यक्ष ने की श्री राम कथा में पहुंचने की अपील  

पीलीभीत। बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कुंडा प्रतापगढ़ में की जा…

1 day ago

गोकशी की तैयारी कर रहे आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, पांच आरोपी गिरफ्तार 

बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव लभारी के जंगल में गोकशी की तैयारी कर रहे…

2 days ago