बरेली। बरेली बार एसोसिएशन परिसर में अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित वाटर प्लांट का विधिवत शुभारंभ एवं लोकार्पण सदस्य विधान परिषद बहोरनलाल मौर्य के करकमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित एवं सचिव दीपक पांडे ने बार एसोसिएशन परिवार की ओर से सदस्य विधान परिषद बहोरनलाल मौर्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पेयजल प्लांट अधिवक्ताओं, न्यायिक कार्य से जुड़े लोगों एवं आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित लोगों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी कदम बताया।
लोकार्पण समारोह के दौरान अनेक गणमान्य लोग एवं पत्रकार भी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार लिटिल गुप्ता, वर्षा वार्ष्णेय, इस्लाम अंसारी, शिवम तोमर, नमन दुबे, नागेंद्र गंगवार, सुमित कश्यप एवं शिवम पाठक सहित अन्य सम्मानित अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
पीलीभीत। जिले में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय…
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव सिसईया में गुरुवार की रात एक दर्दनाक…
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वृद्ध आश्रम, मचवाखेड़ा में एक भव्य और प्रेरणादायक 'पितृ…
बरेली। पूर्व भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने की अटकलें…
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आज गुरुवार 8 अक्टूबर को एक बच्चा सहसा गांव स्कूल से आने के…