Advertisement

home

तेंदुए की दहशत से थमा जनजीवन, स्कूल में शिक्षक मौजूद बच्चे गायब,ग्राम सचिवालय  पर लटके ताले; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

तेंदुए के भय से स्कूल में पसरा सन्नाटा

​बरखेड़ा : क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में  पिछले एक सप्ताह से घूम रहे एक तेंदुए ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। तेंदुए के डर से गांव में पूरी तरह से दहशत का माहौल है। आज शनिवार को गांव बहादुरपुर हुक्मी में स्थिति यह है कि ग्रामीणों ने डर के मारे अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है, वहीं आंगनबाड़ी केंद्र और ग्राम सचिवालय में भी ताले लटक गए हैं। खेती-बाड़ी का काम पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान प्रसाशक  का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी की सूचना वे एक सप्ताह पूर्व ही वन विभाग को दे चुके थे, लेकिन विभाग की ओर से केवल आश्वासन ही मिला। मामला तब और बिगड़ा जब बीती शुक्रवार की रात कम्पोजिट विधालय  के ठीक बगल में बस्ती के बीच स्थित गन्ने के खेत में तेंदुए द्वारा एक कुत्ते का शिकार करने के बाद दहशत का स्तर और बढ़ गया है। आबादी के करीब तेंदुए की मौजूदगी ने लोगों के भीतर असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है।


वन विभाग की उदासीनता से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने आज गांव में जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि जब तक तेंदुए को पकड़ने या सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते, तब तक वे किसी भी कीमत पर बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे ।स्कूल परिसर में शिक्षक स्टाफ मौजूद रहाबच्चों के विधालय न आने पर अध्यापकों द्वारा अभिवाबको से सम्पर्क किया गया तो इंचार्ज प्रधानाध्यपक  प्रेमनरायन गंगवार ने बताया कि तेंदुए के स्कूल परिसर के आस पास होने से अभिवाबको ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने से मना कर दिया हैं।ग्रामपंचायत सहायक हिमांशी ने बताया कि ग्राम सचिवालय गांव से दूर है ऐसे में अकेले होने के भय से  ग्राम सचिवालय का कामकाज को घर से ही करने का निर्णय लिया ।
बहीं आंगनबाड़ी केंद्र पर मौजूद सरोजनी देवी,पुष्पा देवी ने बताया कि तेन्दुया के डर से बच्चे केंद्र पर आज नही आये है।
वन विभाग की हीलाहवाली से नाराज होकर ग्रामीणों ने गाँव मे विरोध करते हुये बिभाग के खिलाफ जमकर नारे बाजी की हैं,प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों में दिनेश कुमार, कुम्भकरन, छोटेलाल, मुकेश, नरेश कुमार, नत्थू लाल, रामचंद्र, ओमप्रकाश, रवि, भगवत सरन और सत्यपाल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। सभी ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाए और वन विभाग की टीम को तैनात किया जाए ताकि जान-माल की रक्षा हो सके।​ग्रामीणों तेंदुए को पकड़ने के लिए आबादी के निकट पिंजरा लगाया जाए।वन विभाग की टीम द्वारा निरंतर रात्रि गश्त की जाए। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं।
​ग्रामीणों का कहना है कि यदि वन विभाग ने अब भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।
ग्रामीण अमित गंगवार ने बताया कि 1 जून से गाव के आसपास तेन्दुया की मौजूदगी की सूचना बन बिभाग को दी जा चुकी हैं इसके बाबजूद अब तक ग्रामीणों की सुरक्षा के लिये जिम्मदारों ने  कोई ठोस कदम नही उठाया हैं।
कुम्भकरन ने बताया कि 10 दिनों से हम लोग खेतो की तरफ फसल देखने नही जा पा रहे है, जानबरो के चारे को लेकर खासी समस्या उतपन्न हो रही हैं।
पुछेजाने पर बन बिभाग के रेंजर रोहित जोशी ने बताया कि ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में तेन्दुया की निगरानी को डब्लू टी आई टीम द्वारा एक कैमरा लगबाया गया हैं उसमें आने बाली प्रतिक्रिया के अनुसार अग्रिम कार्यबाही की जॉयेगी,ग्राम सोंधा गौटिया में भी कैमरा लगाया जा रहा हैं।

Express views

Recent Posts

​बरखेड़ा: खेत पर सिंचाई कर रहे युवक और उसकी मां पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम पंडरी खमरिया में खेत पर सिंचाई कर रहे एक युवक और…

4 hours ago

एमएलसी चुनाव को लेकर शिक्षक सम्मेलन आयोजित

बरेली।बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर आज बरेली के आईएमए हॉल में भाजपा प्रत्याशी…

6 hours ago

धर्मांतरण की आड़ में लालच का खेल या साजिश? कथित मतांतरण के आरोपों ने मचाया बवाल

नौकरी, शादी और चमत्कार का झांसा देकर धर्म बदलवाने की साजिश। पुलिस ने आरोपी को…

1 day ago

बरेली: बार एसोसिएशन परिसर में हुआ शुद्ध पेयजल प्लांट का लोकार्पण

एमएलसी बहोरनलाल मौर्य का बार एसोसिएशन ने जताया आभार बरेली। बरेली बार एसोसिएशन परिसर में…

2 days ago

इश्कबाज दरोगा पर गिरी गाज, हुआ सस्पेंड

बरेली ।एक महिला ने दरोगा पर रेप और मारपीट करने का आरोप लगाया है महिला…

3 days ago

शराब के नशे में बेसुध महिला को देखने उमड़ी भीड़,ग्रामीणों की सूचना पर मां को देखने बेटा भी नशे की हालत में पहुंचा

बरेली ।जनपद में थाना फतेहगँज पूर्वी क्षेत्र के ग्राम खनपुरा निवासी एक 46 वर्षीय महिला…

3 days ago