Advertisement

home

​बरखेड़ा: खेत पर सिंचाई कर रहे युवक और उसकी मां पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी


​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम पंडरी खमरिया में खेत पर सिंचाई कर रहे एक युवक और उसकी मां पर कुछ दबंगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने गंदी-गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंडरी खमरिया निवासी मोहम्मद साहिल पुत्र आजाद शाह आज दोपहर करीब 1 बजे अपनी मां हसीना बेगम और मजदूर दिलशाद के साथ नहर के पास अपने खेत पर सिंचाई कर रहा था। तभी सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात लड़के ने बिना किसी कारण के साहिल पर पत्थर फेंक कर मारा, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। साहिल की मां ने जब उस लड़के को टोका, तो उसने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया।
थोड़ी ही देर में खजुरिया पचपेड़ा निवासी सुनील चौहान, अनिकेत और 7-8 अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए। आते ही आरोपियों ने पीड़ितों को घेर लिया और गालियां देते हुए उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में मोहम्मद साहिल और उनकी मां हसीना बेगम को काफी चोटें आई हैं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए, तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी पहले से ही आपराधिक किस्म के लोग हैं और उन पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पीड़ित मोहम्मद साहिल ने थाना बरखेड़ा पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
​थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: श्री राम वन गमन और केवट संवाद लीला का सजीव मंचन, राम को वन जाते देख भावुक हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

4 hours ago

पालतू गाय के हमले से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रैफर

​बरखेड़ा । क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…

5 hours ago

बेटी के जन्म से नाराज ससुराल वालों ने प्रसूता को पीटकर घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को…

6 hours ago

दूसरी महिला को घर लाने के लिए पति ने पत्नी और 4 बच्चों को घर से निकाला, पीड़िता पहुंची थाने

​बरखेड़ा ।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पैनिया रामकिशन की रहने वाली नीलम देवी पत्नी धनपाल…

6 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गाँव मोहम्मगंज रम्पुरा स्थित मड़ी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा…

6 hours ago

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…

8 hours ago