बरेली। फतेहगंज क्षेत्र के मोहल्ला अंसारी वार्ड 5 स्थित हुसैनी मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी मोईन अंसारी उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार करके शांति भंग चालान कर दिया।
कस्बा के मोहल्ला अंसारी निवासी शरीफ अहमद द्वारा तीन दिन पहले दी गई तहरीर में बताया गया 7 जुलाई को आधी रात के बाद उनके मोहल्ला में मौजूद मस्जिद में लगे सीसी टीवी कैमरे को नशेड़ी मोइन अंसारी उर्फ गुड्डू ने डंडे से तोड़ दिया था।कैमरा तोड़ते समय खुरापाती कैद भी हो गया था।इसके अलावा वह नवाज़ियों के साथ अभद्रता भी करता है। इसकी सूचना डायल-112 पुलिस को भी दी गई थी।लेकिन खुरापाती फरार हो गया था। शिकायत परिजनों से करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके शनिवार को आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार करने के बाद शांति भंग में चालान कर दिया। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया धार्मिक स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ने के आरोपी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार करके शांति भंग में चालान कर दिया।
बरेली। थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को रविवार सुबह…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम पंडरी खमरिया में खेत पर सिंचाई कर रहे एक युवक और…
बरेली।बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर आज बरेली के आईएमए हॉल में भाजपा प्रत्याशी…
बरखेड़ा : क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में पिछले एक सप्ताह से घूम रहे एक तेंदुए…
नौकरी, शादी और चमत्कार का झांसा देकर धर्म बदलवाने की साजिश। पुलिस ने आरोपी को…
एमएलसी बहोरनलाल मौर्य का बार एसोसिएशन ने जताया आभार बरेली। बरेली बार एसोसिएशन परिसर में…