बरेली। थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, नकदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पूर्व परिचित जुबैर (45) निवासी ग्राम मलपुर, थाना भुता ने डॉक्टर के पास छोड़ने का बहाना बनाकर अपनी बाइक पर बैठाया और सुनसान स्थान पर ले जाकर बंद कमरे में उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और बाद में गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में थाना फतेहगंज पूर्वी में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम शिवपुरी जंगल नहर कोठी के पास घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने भागने का प्रयास किया और मुठभेड़ के दौरान घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, ₹37,690 नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुवैद उर्फ जुबैर पुत्र जहीरूद्दीन निवासी ग्राम मलपुर, थाना भुता के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत भी अलग मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…
बरखेड़ा । क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…
बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को…
बरखेड़ा ।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पैनिया रामकिशन की रहने वाली नीलम देवी पत्नी धनपाल…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गाँव मोहम्मगंज रम्पुरा स्थित मड़ी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा…
शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…