Advertisement

Categories: home

सीएचसी में बदइंतजामी: इमरजेंसी से चिकित्सक नदारद, वार्ड बॉय के भरोसे जिंदगी और मौत से जूझते रहे घायल

​
​बरखेड़ा । उत्तर प्रदेश के बरखेड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई है। रविवार शाम एक सड़क हादसे में घायल दंपति को जब डायल 112 की टीम अस्पताल लेकर पहुँची, तो वहां इमरजेंसी वार्ड में कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं था। जीवन-मरण के बीच जूझ रहे घायलों का उपचार अस्पताल के वार्ड बॉय और अन्य स्टाफ द्वारा किया गया।
​मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भैसहा ग्वालपुर निवासी प्रेमपॉल अपनी पत्नी फूलमती के साथ दियोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बुहिता स्थित अपनी ससुराल से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। बर्रामऊ प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क पर अचानक कुत्ते आपस में लड़ते हुए बाइक से टकरा गए, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में दंपति बुरी तरह घायल हो गए।
​गश्त कर रही डायल 112 की टीम ने घायलों को देखा और तत्काल अपनी गाड़ी से उन्हें सरकारी अस्पताल बरखेड़ा पहुँचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में उस समय केवल कुछ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और वार्ड बॉय ही मौजूद थे। काफी इंतजार के बाद भी जब कोई डॉक्टर नहीं आया, तो उपलब्ध स्टाफ ने ही घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई चिकित्सक उन्हें देखने तक नहीं आया।
घायल दंपति के परिजन राहुल ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि, “अस्पताल पहुँचने के बाद भी घायलों को डॉक्टर का चेहरा तक नसीब नहीं हुआ। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से घायलों की जान पर बन आई थी।”
​वहीं, जब इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लोकेश गंगवार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उस समय इमरजेंसी ड्यूटी पर डॉ. शिवम राठौर की तैनाती थी।स्वास्थ्य विभाग के नियमों के अनुसार इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक की उपस्थिति अनिवार्य है, लेकिन ड्यूटी पर होने के बावजूद डॉक्टर का गायब होना विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: श्री राम वन गमन और केवट संवाद लीला का सजीव मंचन, राम को वन जाते देख भावुक हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

4 hours ago

पालतू गाय के हमले से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रैफर

​बरखेड़ा । क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…

5 hours ago

बेटी के जन्म से नाराज ससुराल वालों ने प्रसूता को पीटकर घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को…

6 hours ago

दूसरी महिला को घर लाने के लिए पति ने पत्नी और 4 बच्चों को घर से निकाला, पीड़िता पहुंची थाने

​बरखेड़ा ।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पैनिया रामकिशन की रहने वाली नीलम देवी पत्नी धनपाल…

6 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गाँव मोहम्मगंज रम्पुरा स्थित मड़ी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा…

6 hours ago

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…

8 hours ago