Advertisement

home

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया

पीलीभीत।कस्बा बरखेड़ा में रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जिलाधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देशन अनुसार कस्बे के उचित दर विक्रेताओं (कोटेदार) के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के प्रति सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान उचित दर विक्रेता मोहम्मद असलम व मुन्ने बक्श ने स्वयं पौधारोपण करते हुए संदेश दिया कि मां हमें जीवन देती हैं और वृक्ष हमें जीवन जीने के लिए आवश्यक प्राणवायु प्रदान करते हैं। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उचित दर विक्रेताओ ने बढ़ते पर्यावरण संकट की ओर इशारा करते हुए कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण के लिए पौधे लगाना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी कारधारकों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने और वृक्षारोपण अभियानों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अभियान के तहत अपने निजी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उपस्थित लोगों ने उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: श्री राम वन गमन और केवट संवाद लीला का सजीव मंचन, राम को वन जाते देख भावुक हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

4 hours ago

पालतू गाय के हमले से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रैफर

​बरखेड़ा । क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…

5 hours ago

बेटी के जन्म से नाराज ससुराल वालों ने प्रसूता को पीटकर घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को…

5 hours ago

दूसरी महिला को घर लाने के लिए पति ने पत्नी और 4 बच्चों को घर से निकाला, पीड़िता पहुंची थाने

​बरखेड़ा ।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पैनिया रामकिशन की रहने वाली नीलम देवी पत्नी धनपाल…

6 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गाँव मोहम्मगंज रम्पुरा स्थित मड़ी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा…

6 hours ago

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…

8 hours ago