Advertisement

home

बजाज शुगर मिल कॉलोनी में चोरी, दो बंद आवासों के ताले तोड़े

  • एचआर असिस्टेंट मैनेजर और केन विभाग के कर्मचारी के आवास बने निशाना
  • अलमारी-लॉकर तोड़कर फरार हुए चोर, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

पीलीभीत: बजाज शुगर मिल की कॉलोनी में बड़ी चोरी, दो बंद क्वार्टरों के ताले तोड़कर सामान समेटा
पीलीभीत (बरखेड़ा)। जनपद की बरखेड़ा स्थित बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल की आवासीय कॉलोनी से चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सुरक्षा गार्डों के 24 घंटे कड़े पहरे के बावजूद, अज्ञात चोरों ने मिल परिसर के भीतर दो बंद क्वार्टरों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह इस वारदात का पता चलते ही मिल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और मिल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, चीनी मिल में असिस्टेंट मैनेजर (एचआर) संजीव बाजपेई पारिवारिक कार्य से लखनऊ गए हुए थे, जबकि केन विभाग के कर्मचारी संजीव फरीदी भी शनिवार को मेरठ गए थे। दोनों अपने-अपने आवासों में ताला लगाकर बाहर थे। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने दोनों क्वार्टरों के ताले चटका दिए।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह पड़ोसी कर्मचारी अनुज शुक्ला की नज़र सबसे पहले संजीव बाजपेई के क्वार्टर के टूटे ताले पर पड़ी, जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत मिल प्रबंधन को दी। इसी बीच संजीव फरीदी के आवास पर जब खाना बनाने वाली महिला पहुंची, तो उसने भी मुख्य दरवाज़े का ताला टूटा देखा। दो घरों में एक साथ चोरी की खबर से मिल प्रशासन में खलबली मच गई और तत्काल पुलिस को सूचित किया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की, तो संजीव बाजपेई के घर के अंदर अलमारी और लॉकर टूटे हुए पाए गए। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और आभूषण रखने वाले डिब्बे खाली मिले, जिससे आशंका है कि चोर कीमती जेवरात और नकदी समेट ले गए हैं। चोरी गए कुल सामान की सटीक जानकारी दोनों कर्मचारियों के लौटने के बाद ही मिल सकेगी। घटना की सूचना पाकर दोनों कर्मचारी बरखेड़ा के लिए रवाना हो गए हैं। फॉरेंसिक टीम की मदद से फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्य जुटाए गए हैं। मिल कॉलोनी और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
24 घंटे सुरक्षा घेरे और गार्डों की तैनाती वाली वीआईपी कॉलोनी में हुई इस बेखौफ चोरी से मिल कर्मचारी बेहद चिंतित हैं। कर्मचारियों का कहना है कि अगर सुरक्षित परिसर के भीतर ही अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं, तो मिल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हो रही है।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत में खूनी संघर्ष: रामलीला कमेटी के हिसाब को लेकर फायरिंग, 3 की मौत; मुख्य आरोपी सहित 8 गिरफ्तार

Avneesh srivastav@express views अमरिया (पीलीभीत)। जनपद के अमरिया कस्बे में सोमवार रात रामलीला कमेटी के…

11 hours ago

पीलीभीत: अभी नहीं तो कभी नहीं, भाजपा नेता दीपक अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांगी 2027 के लिए टिकट, कहा- यह मेरा पहला और अंतिम चुनाव

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा…

21 hours ago

पेयजल आपूर्ति ठप, न पानी बहाल हुआ और न किसी अधिकारी ने ली सुध

पीलीभीत। शहर के मोहल्ला थान सिंह के लोग बीते दो दिनों से बूँद-बूँद पानी को…

21 hours ago

परचून की दुकान पर कहासुनी के बाद युवक से मारपीट, सिर पर पत्थर मारकर किया गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा: क्षेत्र स्थित ग्राम गहलुईया में दुकान पर सामान लेने गए एक युवक पर तीन…

21 hours ago

बजाज एनर्जी प्लांट से कोयले की राख फैलने से लोगो का निकलना हुआ मुश्किल

बरखेड़ा।बजाज एनर्जी बरखेड़ा प्लांट से कोयला की राख फैलने से लोगो का निकलना हुआ मुश्किल…

21 hours ago

ट्यूबवेल से चोरी करते एक आरोपी धरा, साथी फरार 

बरखेड़ा। ट्यूबवेल से सामान चोरी कर भाग रहे दो चोरों में से एक को किसान…

21 hours ago