बरखेड़ा। गजरौला-बरखेड़ा मार्ग पर मंगलवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे पीछे बैठे व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मुड़ासेमनगर उर्फ पंडरी निवासी सूरज पाल (32) पुत्र भगवान दास अपने गाँव के ही छेदालाल (55) पुत्र द्वारिकाप्रसाद के साथ किसी काम से बरखेड़ा आए थे। दोपहर लगभग 12 बजे जब वे वापस अपने गाँव लौट रहे थे, तभी दौलतपुर पट्टी और अरसियाबोझ के बीच बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में पीछे बैठे छेदालाल का सिर सड़क से टकरा गया, जिससे वे मौके पर ही बेहोश हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस द्वारा बरखेड़ा स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहाँ उपस्थित चिकित्सकों ने जाँच के बाद छेदालाल को मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे सूरज पाल को हादसे में मामूली चोटें आईं।
मृतक छेदालाल मजदूरी करके अपने परिवार का खर्च चलाते थे। उनकी मृत्यु से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में उनके 13 वर्षीय पुत्र कुलदीप और 15 वर्षीय पुत्री राजरानी हैं, जिनकी माँ उन्हें कुछ वर्ष पूर्व छोड़कर चली गई थीं। अब दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ गया है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई छोटेलाल की तहरीर पर पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पीलीभीत।शहर में गरीब ठेले, रेहड़ी और खोमचे वालों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न, अतिक्रमण…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला…
बरखेड़ा।आज शुक्रवार 26 नबम्बर को ग्राम पंचायत सचिवालय खजुरिया पचपेड़ा में खुली बैठक में गांव…
6 दिसंबर को बरेली में होगा नवम सजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन मीरगंज में महासचिव ओपी…
बरेली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर…
बरखेड़ा। कस्बे में आज पवन मोबाइल पर नियुक्त का0 प्रदीप कुमार एवं का0 अंकित कुमार…