Advertisement

home

पीलीभीत हत्याकांड: पोस्टमार्टम के बाद मृतका का अंतिम संस्कार, आरोपी छात्र गिरफ्तार

पीलीभीत। जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 बरेली के SRMS मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ने वाली छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

थाना कोतवाली पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी छात्र सागर (निवासी कानपुर नगर) के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से घटना के कारणों को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। अस्पताल परिसर और सीटी स्कैन कक्ष में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की जा रही है।

Express views

Recent Posts

दशहरा पर्व को लेकर पीलीभीत में पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त

पीलीभीत। आगामी दशहरा पर्व और अन्य त्योहारों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

3 hours ago

ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़कर हुआ ₹3500, मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज:CM योगी

बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली में ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों)…

13 hours ago

पीलीभीत में खूनी संघर्ष: रामलीला कमेटी के हिसाब को लेकर फायरिंग, 3 की मौत; मुख्य आरोपी सहित 8 गिरफ्तार

Avneesh srivastav@express views अमरिया (पीलीभीत)। जनपद के अमरिया कस्बे में सोमवार रात रामलीला कमेटी के…

2 days ago

पीलीभीत: अभी नहीं तो कभी नहीं, भाजपा नेता दीपक अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांगी 2027 के लिए टिकट, कहा- यह मेरा पहला और अंतिम चुनाव

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा…

2 days ago

पेयजल आपूर्ति ठप, न पानी बहाल हुआ और न किसी अधिकारी ने ली सुध

पीलीभीत। शहर के मोहल्ला थान सिंह के लोग बीते दो दिनों से बूँद-बूँद पानी को…

2 days ago

परचून की दुकान पर कहासुनी के बाद युवक से मारपीट, सिर पर पत्थर मारकर किया गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा: क्षेत्र स्थित ग्राम गहलुईया में दुकान पर सामान लेने गए एक युवक पर तीन…

2 days ago