Advertisement

home

366 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

पीलीभीत। शहर की 366 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा गुरुवार को मोहल्ला मोहितशिम खां (चरक का कुआं) स्थित महाप्रभु श्री जगन्नाथ धाम मंदिर से विधिवत पूजन-अर्चन एवं भव्य आरती के साथ श्रद्धापूर्वक प्रारंभ हुई।

रथयात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर, ललौरी खेड़ा के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, व्यापारी नेता निमित अग्रवाल (निमो भाई) सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की पूजा-अर्चना एवं आरती कर किया।

इस अवसर पर जगन्नाथ धाम के प्रधान सेवक आचार्य पंडित हरिश्चंद्र शंखधार, आचार्य विष्णु शंखधार, वरिष्ठ सभासद पुष्पा उपाध्याय, आचार्य विजय शंखधार, आचार्य सूर्य प्रकाश शर्मा सहित मंदिर परिवार के सदस्यों ने सभी अतिथियों का पगड़ी पहनाकर, भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी का सुंदर चित्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

रथयात्रा में संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अवस्थी, अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ‘संजू’, सभासद रत्ना शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे मार्ग में भक्तों ने भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के जयघोष के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक रथयात्रा का स्वागत किया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

Express views

Recent Posts

​पीलीभीत: डॉ. दलजीत कौर ने संभाला जिला पंचायत प्रशासक का कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का लिया संकल्प

​पीलीभीत। जिला पंचायत बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, शासन के निर्देशानुसार निवर्तमान जिला…

3 hours ago

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने दबोचा

पीलीभीत। युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप…

4 hours ago

पीलीभीत: निजी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की मौत, ऑपरेशन के दौरान कटी पैर की नस, समझौते की चर्चाएं गर्म

पीलीभीत।शहर के गांधी स्टेडियम रोड स्थित एक नामचीन निजी अस्पताल में डॉक्टरों की कथित लापरवाही…

1 day ago

पीलीभीत हत्याकांड: पोस्टमार्टम के बाद मृतका का अंतिम संस्कार, आरोपी छात्र गिरफ्तार

पीलीभीत। जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पर हुए जानलेवा हमले…

1 day ago

बिजली विभाग के तानाशाही रवैये के खिलाफ, व्यापारियों का फूटा गुस्सा, मुख्यमंत्री को भेजा 5-सूत्रीय ज्ञापन

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग की कथित दमनकारी नीतियों, बेतहाशा बढ़ती दरों और अघोषित…

1 day ago

बजाज शुगर मिल कॉलोनी में चोरी, दो बंद आवासों के ताले तोड़े

एचआर असिस्टेंट मैनेजर और केन विभाग के कर्मचारी के आवास बने निशाना अलमारी-लॉकर तोड़कर फरार…

2 days ago