Advertisement

home

366 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

पीलीभीत। शहर की 366 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा गुरुवार को मोहल्ला मोहितशिम खां (चरक का कुआं) स्थित महाप्रभु श्री जगन्नाथ धाम मंदिर से विधिवत पूजन-अर्चन एवं भव्य आरती के साथ श्रद्धापूर्वक प्रारंभ हुई।

रथयात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर, ललौरी खेड़ा के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, व्यापारी नेता निमित अग्रवाल (निमो भाई) सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की पूजा-अर्चना एवं आरती कर किया।

इस अवसर पर जगन्नाथ धाम के प्रधान सेवक आचार्य पंडित हरिश्चंद्र शंखधार, आचार्य विष्णु शंखधार, वरिष्ठ सभासद पुष्पा उपाध्याय, आचार्य विजय शंखधार, आचार्य सूर्य प्रकाश शर्मा सहित मंदिर परिवार के सदस्यों ने सभी अतिथियों का पगड़ी पहनाकर, भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी का सुंदर चित्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

रथयात्रा में संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अवस्थी, अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ‘संजू’, सभासद रत्ना शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे मार्ग में भक्तों ने भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के जयघोष के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक रथयात्रा का स्वागत किया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

Express views

Recent Posts

त्यौहारों पर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त, दिए कड़े निर्देश

पीलीभीत। आगामी दशहरा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

8 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग बहन को  चचेरे भाई पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज

​बरखेड़ा । क्षेत्र के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला…

8 hours ago

किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री को…

8 hours ago

रावण ने किया माता सीता का हरण, शबरी के जूठे बेर खाकर प्रभु राम ने दिया नवधा भक्ति का ज्ञान

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार 16 अक्टूबर को स्थानीय रामलीला…

9 hours ago

किशोर को सांप ने डसा, हालत गंभीर

बरखेड़ा । बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो…

9 hours ago

तेज़ रफ़्तार ई-रिक्शा की टक्कर से अधेड़ गंभीर रूप से घायल, शिकायत करने पर मारपीट पर आमादा हुए दबंग

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम जिरौनिया में तेज रफ़्तार और लापरवाही से आ रहे ई-रिक्शा ने…

9 hours ago