पीलीभीत। युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 6 जुलाई को हरदोई जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ओम नगर महोलिया निवासी रजनीश पुत्र ज्ञानी उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया। उसके बयान और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 87 और 64(1) (दुष्कर्म से संबंधित प्रावधान) भी बढ़ाई गई।गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने वांछित आरोपी रजनीश को यशवंतरी चौराहे के निकट से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रीतम सिंह और आरक्षी ध्रुव कुमार शामिल रहे।
पीलीभीत। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिसैईया गांव में शनिवार रात शराब के नशे में धुत…
बरेली। प्रेमिका के महंगे शौक, मौज-मस्ती और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए…
बरेली। विशारतगंज थाना क्षेत्र के फतेहगंज गांव निवासी 19 वर्षीय युवक रोहित का शव रविवार…
बरेली (मीरगंज)। थाना क्षेत्र के गांव गुगई में शनिवार शाम तालाब में एक अधेड़ का…
बरखेड़ा।चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत…
पीलीभीत।बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। बीसलपुर के…