Advertisement

राष्ट्रीय

अश्लील वीडियो बनाकर महिला को किया ब्लैकमेल, लाखों की रंगदारी मांगने का आरोप,मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा (पीलीभीत)।क्षेत्र के एक गांव में एक महिला को आपत्तिजनक वीडियो और फोटो के आधार पर ब्लैकमेल करने और लाखों रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी ज्ञान सिंह निवासी नहला नगला, दातागंज, बदायूं करीब दो साल पहले काम के सिलसिले में उनके गांव आया था। इस दौरान उसका पीड़िता के घर आना-जाना शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए।

रुपये न देने पर वायरल करने की धमकी

पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपी उन्हीं अश्लील फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। महिला ने बताया कि आरोपी पहले भी उनसे रुपये ऐंठ चुका है और अब फिर से फोन करके एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर उसने सामग्री को सार्वजनिक करने की धमकी दी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में जानकारी देते हुए राहुल पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी ज्ञान सिंह के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Express views

Recent Posts

द रूट क्लब ने डीएम को सौंपा पत्र, छात्राओं की सुरक्षा और जाम के समाधान का भी दिया सुझाव

पीलीभीत। सामाजिक संस्था द रूट क्लब पीलीभीत की ओर से सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह…

15 hours ago

दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल, एक की हालत गंभीर

​बरखेड़ा: पीलीभीत-बीसलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों…

15 hours ago

घर में खींचकर युवक की हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव सिसईया में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने…

16 hours ago

फर्जी दस्तावेजों से 20 लाख तक का लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

3.50 लाख रुपए, 75 एटीएम कार्ड और कई फर्जी दस्तावेज बरामद बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस…

18 hours ago

घर में बंधक बनाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में हड़कंप

पीलीभीत। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिसैईया गांव में शनिवार रात शराब के नशे में धुत…

2 days ago

बरेली: गर्लफ्रेंड के महंगे शौक और नशे की लत पूरी करने को लूटा ऑटो, दो सगे भाई गिरफ्तार, तमंचा व लूटा गया ऑटो बरामद

बरेली। प्रेमिका के महंगे शौक, मौज-मस्ती और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए…

2 days ago