बरखेड़ा (पीलीभीत): राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले आज ब्लॉक सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य एजेंडा ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के लाभ से वंचित रह गए पात्र लाभार्थियों को नई सूची में शामिल कराना रहा। ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधानों ने एक स्वर में सरकार से इन परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर योजना का लाभ दिलाने की मांग उठाई।
बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने रणनीति बनाते हुए कहा कि कई गरीब परिवार तकनीकी या अन्य कारणों से पूर्व के सर्वे में छूट गए थे। प्रधानों ने सर्वसम्मति से मांग की कि पात्र परिवारों का भौतिक सत्यापन कर उन्हें तत्काल नई सूची में जोड़ा जाए, ताकि वे सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना से लाभान्वित हो सकें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य का प्रदेश प्रधान संगठन मंत्री संजीव गंगवार और ब्लॉक अध्यक्ष रुदपाल गंगवार ने स्वागत किया। प्रधानों की मांग को गंभीरता से लेते हुए जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। छूटे हुए पात्रों को नई सूची में शामिल करने की आपकी मांग को विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष रुदपाल गंगवार ने किया। इस दौरान इंद्रपाल, हरनन्दन, शांतिस्वरूप, राजेन्द्र कुमार, दयाशंकर, दिगम्बर दयाल और माखनलाल सहित ब्लॉक के दर्जनों ग्राम प्रधान शामिल रहे।
पीलीभीत। आगामी दशहरा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
बरखेड़ा । क्षेत्र के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री को…
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार 16 अक्टूबर को स्थानीय रामलीला…
बरखेड़ा । बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम जिरौनिया में तेज रफ़्तार और लापरवाही से आ रहे ई-रिक्शा ने…