Advertisement

home

चोरियों का सिलसिला बेखौफ, गाजीपुर कुंडा में वर्कशॉप से हजारों का सामान पार


​बरखेड़ा : क्षेत्र में चोरियों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक हो रही वारदातों ने स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में दहशत का माहौल बना दिया है। ताजा मामला गाजीपुर कुंडा का है, जहाँ गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने बरखेड़ा नबाबगंज मुख्य मार्ग पर ग्राम गाजीपुर कुंडा स्थित एक वेल्डिंग वर्कशॉप को अपना निशाना बनाते हुए हजारों रुपये के उपकरण चोरी कर लिए।
​पीड़ित दुकानदार रामपाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे जब वे अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर का कुंडा टूटा हुआ थाऔर दरबाजा खुला हुआ था। अंदर जाने पर दुकान से एक ग्राइंडर मशीन, दो ड्रिल मशीन, वेल्डिंग केबल लीड और एक हैमर समेत अन्य उपकरण गायब मिले। रामपाल के अनुसार, चोरी गए उपकरणों की कुल कीमत लगभग 60 हजार रुपये है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, मात्र दो दिन पूर्व ही इसी क्षेत्र की चीनी मिल के एक बंद पड़े आवास से चोरों ने 16 लाख रुपये का माल पार कर दिया था। करीब पंद्रह दिन पहले नवाबगंज तिराहे स्थित एक होटल में चोरी हुई थी, लेकिन पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने अब तक इस मामले में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है।
लगातार हो रही इन घटनाओं से चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों का खुलासा न हो पाने के कारण आम जनता और व्यापारियों में भारी आक्रोश है। पीड़ित दुकानदार रामपाल ने थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
​अब देखना यह है कि पुलिस इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कब तक इनका खुलासा कर पाती है।

​

Express views

Recent Posts

त्यौहारों पर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त, दिए कड़े निर्देश

पीलीभीत। आगामी दशहरा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

8 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग बहन को  चचेरे भाई पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज

​बरखेड़ा । क्षेत्र के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला…

8 hours ago

किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री को…

8 hours ago

रावण ने किया माता सीता का हरण, शबरी के जूठे बेर खाकर प्रभु राम ने दिया नवधा भक्ति का ज्ञान

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार 16 अक्टूबर को स्थानीय रामलीला…

9 hours ago

किशोर को सांप ने डसा, हालत गंभीर

बरखेड़ा । बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो…

9 hours ago

तेज़ रफ़्तार ई-रिक्शा की टक्कर से अधेड़ गंभीर रूप से घायल, शिकायत करने पर मारपीट पर आमादा हुए दबंग

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम जिरौनिया में तेज रफ़्तार और लापरवाही से आ रहे ई-रिक्शा ने…

9 hours ago