Advertisement

home

स्वास्थ्य चौपाल के जरिए मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक


​बरखेड़ा । राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुरहुक्मी में एक विशेष स्वास्थ्य चौपाल का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को मानसिक रोगों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशा जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।
​ग्राम सचिवालय में आयोजित इस चौपाल में जिला अस्पताल से आईं मनोचिकित्सक डॉ. पल्लवी सक्सेना ने ग्रामीणों को मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. सक्सेना ने कहा कि मानसिक बीमारी कोई संकोच का विषय नहीं है, बल्कि यह शरीर की अन्य बीमारियों की तरह ही है जिसका उपचार संभव है। उन्होंने चिंता (Anxiety), अत्यधिक गुस्सा, तनाव (Stress) और अवसाद (Depression) के लक्षणों को पहचानने और उनके दुष्प्रभावों से बचने के उपाय साझा किए।
​डॉ. पल्लवी सक्सेना ने नशे के सेवन को परिवार और समाज के लिए एक गंभीर खतरा बताया। उन्होंने समझाया कि किस प्रकार नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को खोखला करता है, बल्कि पूरे परिवार की खुशहाली को प्रभावित करता है। ग्रामीणों को नसीहत दी गई कि यदि परिवार में कोई व्यक्ति मानसिक तनाव या नशे की लत से जूझ रहा है, तो बिना हिचकिचाहट के विशेषज्ञ की सलाह लें।
​मानसिक शांति और बेहतर स्वास्थ्य के लिए उन्होंने योग, नियमित व्यायाम और प्राणायाम को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि दैनिक दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव मानसिक मजबूती प्रदान कर सकते हैं।
​इस ग्राम चौपाल के अवसर पर ग्राम प्रधान अमित गंगवार, दिनेश, कुम्भकरन, नरेश कुमार, पूर्व प्रधान सत्यपाल गंगवार,मोहन लाल,भगवत सरन,अतुलकुमार,धर्मपाल,रामेश्वर दयाल,
समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम प्रधान ने जिला स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता शिविरों के आयोजन की अपेक्षा जताई।

Express views

Recent Posts

घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, पुलिस पर लगा समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप

​बरखेड़ा।  थाना बरखेड़ा अंतर्गत एक गांव में एक शर्मनाक घटना में  एक युवक ने रात के अंधेरे…

14 hours ago

​भाजपा बरखेड़ा मंडल की बैठक में बूथ स्तर को मजबूत करने का संकल्प

​बरखेड़ा: ब्लॉक सभागार में आयोजित भाजपा मंडल बैठक में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द और मंडल…

14 hours ago

प्रधानमंत्री आवास योजना से छूटे पात्रों को सूची में शामिल करने के लिए एकजुट हुए प्रधान

बरखेड़ा (पीलीभीत): राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले आज ब्लॉक सभागार में…

2 days ago

चोरियों का सिलसिला बेखौफ, गाजीपुर कुंडा में वर्कशॉप से हजारों का सामान पार

​बरखेड़ा : क्षेत्र में चोरियों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक…

2 days ago

बाइक के पहिये में साड़ी उलझने से मां-बेटे घायल, जिला अस्पताल रेफर

​बरखेड़ा : पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ चलती बाइक…

2 days ago

बहादुरपुर हुक्मी गाँव में तेंदुए का खौफ जारी, मवेशियों के बाद अब ग्रामीणों पर हमले से दहला इलाका,बाल बाल बचा किसान

​बरखेड़ा : बरखेड़ा क्षेत्र के बहादुरपुर हुक्मी गाँव में पिछले दो सप्ताह से एक तेंदुए…

2 days ago