बरखेड़ा: ब्लॉक सभागार में आयोजित भाजपा मंडल बैठक में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द और मंडल प्रभारी हर्षित चौधरी ने आगामी ‘बूथ अध्यक्ष सम्मेलन’ की तैयारी पर चर्चा की।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ पर है, इसलिए हर कार्यकर्ता को अपने स्तर पर सक्रिय रहकर पार्टी को निरंतर ऊँचाइयों पर ले जाना है। मंडल प्रभारी हर्षित चौधरी ने बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कश्यप, जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर, युवा मोर्चा के अनूप वाल्मीकि, महामंत्री सूरज श्रीवास्तव, विजय प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पीलीभीत। आगामी दशहरा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
बरखेड़ा । क्षेत्र के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री को…
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार 16 अक्टूबर को स्थानीय रामलीला…
बरखेड़ा । बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम जिरौनिया में तेज रफ़्तार और लापरवाही से आ रहे ई-रिक्शा ने…