बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा अंतर्गत एक गांव में एक शर्मनाक घटना में एक युवक ने रात के अंधेरे में छत पर सो रही युवती के साथ बुरी नियत से पकड़ने के साथ छेड़खानी की। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने और पुलिस द्वारा समझौता करने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित पिता ने करोड़ चौकी पर न्याय न मिलने के बाद महिला थाना अध्यक्ष पीलीभीत को 17 जुलाई को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि घटना 12-13 जुलाई की रात करीब 1 बजे की है। मैं अपने परिवार के साथ घर की छत पर सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही निवासी तेजपाल चोरी-छिपे छत पर चढ़ आया और उनकी 20 वर्षीय पुत्री के साथ बुरी नियत से छेड़खानी शुरू कर दी।
युवती के चीखने पर जब परिजन जागे, तो पिता ने आरोपी तेजपाल को पकड़ने की कोशिश की। आरोप है कि आरोपी ने बल प्रयोग कर पिता को जमीन पर गिरा दिया और लात मारकर मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।
पीड़ित पिता का आरोप है कि वे घटना की सूचना लेकर लड़की के साथ पुलिस चौकी करोड़ गए थे। वहां पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय दूसरे पक्ष को बुलाकर जबरन राजीनामा कराने का प्रयास किया और उन्हें वहां से भगा दिया।
पीड़ित पिता ने अब महिला थाना अध्यक्ष से गुहार लगाई थी जिसके बाद महिला थानाप्रभारी रीता ने बरखेड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी जिसके बाद पीड़ित ने आज 18जुलाई को थाने में शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है ।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घटना के पांचवे दिन उचित धारायों में तेजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
पीलीभीत। आगामी दशहरा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
बरखेड़ा । क्षेत्र के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री को…
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार 16 अक्टूबर को स्थानीय रामलीला…
बरखेड़ा । बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम जिरौनिया में तेज रफ़्तार और लापरवाही से आ रहे ई-रिक्शा ने…