Advertisement

Categories: home

घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, पुलिस पर लगा समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप


​बरखेड़ा।  थाना बरखेड़ा अंतर्गत एक गांव में एक शर्मनाक घटना में  एक युवक ने रात के अंधेरे में छत पर सो रही युवती के साथ बुरी नियत से पकड़ने के साथ छेड़खानी की। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने और पुलिस द्वारा समझौता करने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।
​पीड़ित पिता  ने करोड़ चौकी पर न्याय न मिलने के बाद महिला थाना अध्यक्ष पीलीभीत को 17 जुलाई को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि घटना 12-13 जुलाई  की रात करीब 1 बजे की है। मैं अपने परिवार के साथ घर की छत पर सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही निवासी तेजपाल  चोरी-छिपे छत पर चढ़ आया और उनकी 20 वर्षीय पुत्री  के साथ बुरी नियत से छेड़खानी शुरू कर दी।
​युवती के चीखने पर जब परिजन जागे, तो पिता ने आरोपी तेजपाल को पकड़ने की कोशिश की। आरोप है कि आरोपी ने बल प्रयोग कर पिता को जमीन पर गिरा दिया और लात मारकर मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।
​पीड़ित पिता का आरोप है कि वे घटना की सूचना लेकर लड़की के साथ पुलिस चौकी करोड़ गए थे। वहां पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय दूसरे पक्ष को बुलाकर जबरन राजीनामा कराने का प्रयास किया और उन्हें वहां से भगा दिया।
​पीड़ित पिता ने अब महिला थाना अध्यक्ष से गुहार लगाई थी जिसके बाद महिला थानाप्रभारी रीता ने बरखेड़ा थाना में  शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी जिसके बाद पीड़ित ने आज 18जुलाई को थाने में शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है ।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घटना के पांचवे दिन उचित धारायों में तेजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।

Express views

Recent Posts

​भाजपा बरखेड़ा मंडल की बैठक में बूथ स्तर को मजबूत करने का संकल्प

​बरखेड़ा: ब्लॉक सभागार में आयोजित भाजपा मंडल बैठक में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द और मंडल…

14 hours ago

स्वास्थ्य चौपाल के जरिए मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक

​बरखेड़ा । राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने…

14 hours ago

प्रधानमंत्री आवास योजना से छूटे पात्रों को सूची में शामिल करने के लिए एकजुट हुए प्रधान

बरखेड़ा (पीलीभीत): राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले आज ब्लॉक सभागार में…

2 days ago

चोरियों का सिलसिला बेखौफ, गाजीपुर कुंडा में वर्कशॉप से हजारों का सामान पार

​बरखेड़ा : क्षेत्र में चोरियों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक…

2 days ago

बाइक के पहिये में साड़ी उलझने से मां-बेटे घायल, जिला अस्पताल रेफर

​बरखेड़ा : पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ चलती बाइक…

2 days ago

बहादुरपुर हुक्मी गाँव में तेंदुए का खौफ जारी, मवेशियों के बाद अब ग्रामीणों पर हमले से दहला इलाका,बाल बाल बचा किसान

​बरखेड़ा : बरखेड़ा क्षेत्र के बहादुरपुर हुक्मी गाँव में पिछले दो सप्ताह से एक तेंदुए…

2 days ago