बरेली: बरेली में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यूनिट ने मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त 4 सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित ‘एसिटिक एनहाइड्राइड’ बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये आंकी गई है।
एएनटीएफ की छापेमारी में तस्करों के पास से 498.35 किलो एसिटिक एनहाइड्राइड बरामद किया गया है। ज्ञात हो कि एसिटिक एनहाइड्राइड एक प्री कर्सर केमिकल है, जिसका उपयोग नशीले पदार्थों के निर्माण में किया जाता है। इसके अलावा, पुलिस ने तस्करों के पास से 2 वाहन और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनका उपयोग वे तस्करी के नेटवर्क को संचालित करने के लिए करते थे।
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ बरेली के शाही थाने में एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बरेली।समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर सरकार के…
रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा/पीलीभीत।विकासखंड बरखेड़ा के गांव बड़ेपुरा ताल्लुक कुसमा से हरियाणा मजदूरी करने जा रहे…
बरेली। मीरगंज पुलिस ने छिनैती के मामले में दो आरोपियों को मुठभेड़ मुठभेड़ के बाद…
बरेली। जनपद के नगर फतेहगंजपूर्वी में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्ष की भांति…
बरखेड़ा :बरसात के दौरान बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मार्ग के…
बरखेड़ा:मंगलवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बरखेड़ा क्षेत्र में जनजीवन पूरी…