Advertisement

home

बरखेड़ा: तेंदुए की दहशत बरकरार, खेत में मिला सियार का अधखाया शव; ग्रामीणों में खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत): क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 20 दिनों से ग्रामीण तेंदुए की दहशत में जीने को मजबूर हैं, और अब एक और घटना ने लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। बीती रात बहादुरपुर हुक्मी और बजाज चीनी मिल के बीच स्थित गन्ने के खेत में एक सियार का अधखाया शव मिलने से ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह जब ग्रामीण सोहन अपने खेत की देखभाल करने पहुंचा, तो वहां सियार का आधा खाया हुआ शव देखकर वह घबरा गया और तुरंत वापस लौटकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। तेंदुए द्वारा सियार को अपना निवाला बनाए जाने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। दहशत के कारण लोगों ने उस क्षेत्र में आना-जाना बंद कर दिया है।

वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी इस मामले में पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं। उनका कहना है कि तेंदुआ अब तक गांव के दर्जनों आवारा पशुओं को अपना शिकार बना चुका है, लेकिन वन विभाग अभी तक यह साक्ष्य भी नहीं जुटा पाया है कि तेंदुआ गांव के आसपास ही मौजूद है। ग्रामीणों ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उसे नाकाम बताया है।

Express views

Recent Posts

जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात मृत जन्मा, परिजनों ने स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल

पीलीभीत। जिला अस्पताल में रविवार देर रात प्रसव के दौरान एक नवजात के मृत जन्म…

17 hours ago

थाना बरखेड़ा पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्त गिरफ्तार

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस ने 19 जुलाई 2026 को दो अलग-अलग मामलों में वांछित अभियुक्तों…

2 days ago

कृषि प्राविधिक सहायक पद पर नियुक्ति होने पर गांव में मनाया जश्न

​बरखेड़ा: क्षेत्र के छोटे से गांव बहादुरपुर हुक्मी के निवासी कृष्ण कुमार ने अपनी मेहनत…

2 days ago

बरेली: एएनटीएफ को बड़ी कामयाबी, 1.30 करोड़ रुपये के प्रतिबंधित रसायनों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

बरेली: बरेली में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक…

2 days ago

घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, पुलिस पर लगा समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप

​बरखेड़ा।  थाना बरखेड़ा अंतर्गत एक गांव में एक शर्मनाक घटना में  एक युवक ने रात के अंधेरे…

3 days ago

​भाजपा बरखेड़ा मंडल की बैठक में बूथ स्तर को मजबूत करने का संकल्प

​बरखेड़ा: ब्लॉक सभागार में आयोजित भाजपा मंडल बैठक में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द और मंडल…

3 days ago