Advertisement

home

जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात मृत जन्मा, परिजनों ने स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल

पीलीभीत। जिला अस्पताल में रविवार देर रात प्रसव के दौरान एक नवजात के मृत जन्म लेने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली।जानकारी के अनुसार, न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया अगरू निवासी 28 वर्षीय उर्मिला देवी को प्रसव पीड़ा होने पर 102 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद महिला काफी देर तक दर्द से तड़पती रही, लेकिन समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध नहीं हो सकी। बाद में सामान्य प्रसव हुआ, जिसमें नवजात मृत पैदा हुआ। परिजनों का कहना है कि ड्यूटी पर पर्याप्त स्टाफ मौजूद न होने के कारण इलाज प्रभावित हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विरोध जताने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।वहीं, अस्पताल के चिकित्सक डॉ. के.के. भट्ट ने परिजनों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिला के अस्पताल पहुंचने से पहले ही गर्भ में शिशु की मृत्यु हो चुकी थी, इसलिए मृत नवजात का जन्म हुआ। उन्होंने बताया कि अस्पताल स्तर पर आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की गई।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस का कहना है कि यदि इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रशासन और परिजनों के अलग-अलग दावों के चलते पूरे प्रकरण की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Express views

Recent Posts

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…

13 hours ago

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…

13 hours ago

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…

13 hours ago

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

14 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

15 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

22 hours ago