बरेली।फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस ने ठिरिया खेतल गांव में स्थित एक खेत में जुआ खेल रहे पांच लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने जुआरियों से 25 हजार रुपए नकद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस सूचना मिली थी कि ठिरिया खेतल गांव के एक खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर पांच जुआरियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रघुवीर निवासी मोहल्ला भिटौरा, ताहिर निवासी मोहल्ला अंसारी, इरशाद निवासी मोहल्ला सराय, एहसान निवासी मोहल्ला अंसारी तथा तस्लीम निवासी ठिरिया खेतल के रूप में हुई है। पुलिस ने जुआं खेल रहे आरोपियों के कब्जे से 25 हजार रुपए की नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपीयों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…
बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…
पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…
ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…
बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…