Advertisement

home

पति की हत्या के षड्यंत्र में पत्नी और उसका साथी गिरफ्तार,  पुलिस ने भेजा जेल

​ पीलीभीत। बीसलपुर थाना पुलिस ने षड्यंत्र रचकर पति की हत्या करने के मामले में मृतक की पत्नी और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मृतक रमाकांत के भाई ब्रजगोपाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 18 जुलाई  को जब रमाकांत बरेली से मजदूरी करके घर लौटा, तो उसने अपने घर पर पत्नी रेनू मिश्रा के साथ शाहजहाँपुर निवासी शिवम शुक्ला को मौजूद पाया। रमाकांत द्वारा इसका विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली।
​आरोप है कि पत्नी रेनू मिश्रा ने चाय में जहरीला पदार्थ मिलाकर रमाकांत को पिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी बीसलपुर से जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बीसलपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 20 जुलाई 2026 को दोनों आरोपियों रेनू मिश्रा पत्नी रमाकांत और शिवम शुक्ला निवासी रौसर कोठी, शाहजहाँपुर को पुलिया/स्मार्ट सिटी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
​पुलिस ने संबंधित धाराओं (61(2)/103(1) BNS) के तहत कानूनी कार्रवाई पूरी कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।

Express views

Recent Posts

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…

13 hours ago

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…

13 hours ago

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…

13 hours ago

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

14 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

15 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

22 hours ago