पीलीभीत। बीसलपुर थाना पुलिस ने षड्यंत्र रचकर पति की हत्या करने के मामले में मृतक की पत्नी और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मृतक रमाकांत के भाई ब्रजगोपाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 18 जुलाई को जब रमाकांत बरेली से मजदूरी करके घर लौटा, तो उसने अपने घर पर पत्नी रेनू मिश्रा के साथ शाहजहाँपुर निवासी शिवम शुक्ला को मौजूद पाया। रमाकांत द्वारा इसका विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली।
आरोप है कि पत्नी रेनू मिश्रा ने चाय में जहरीला पदार्थ मिलाकर रमाकांत को पिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी बीसलपुर से जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बीसलपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 20 जुलाई 2026 को दोनों आरोपियों रेनू मिश्रा पत्नी रमाकांत और शिवम शुक्ला निवासी रौसर कोठी, शाहजहाँपुर को पुलिया/स्मार्ट सिटी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने संबंधित धाराओं (61(2)/103(1) BNS) के तहत कानूनी कार्रवाई पूरी कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।
बरखेड़ा :नगर पंचायत बरखेड़ा के ठेकेदार की लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों को गंभीर जलभराव…
पीलीभीत। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर हुक्मी और पड़ोसी गांव मचवाखेड़ा में पिछले 21 दिनों से…
पीलीभीत।जिला क्षय रोग केंद्र के तत्वाधान में जिला जेल में चल रहे चार दिवसीय डिजिटल…
बरेली।शेरगढ़ थाना क्षेत्र में 16 जुलाई को संपत्ति विवाद के चलते गुड्डू उर्फ तौफीक ने…
बरेली।फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस ने ठिरिया खेतल गांव में स्थित एक खेत में जुआ…