Advertisement

home

छात्रों पर लाठीचार्ज और खाद-बिजली संकट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत:उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी, पीलीभीत के नेतृत्व में विभिन्न जनसमस्याओं और छात्र हितों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति और माननीय राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

कांग्रेस नेताओं ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज और दर्ज मुकदमों की कड़ी निंदा की। उन्होंने मांग की कि छात्रों पर से मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए शिक्षा व्यवस्था सुधारी जाए, लाठीचार्ज के दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो और पीड़ित छात्रों को उचित मुआवजा मिले।

वर्तमान में खरीफ फसलों की बुवाई के समय किसानों को पर्याप्त यूरिया और डीएपी खाद न मिलने पर गहरा रोष जताया गया। पार्टी ने तत्काल पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी-जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही, स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं पर डाले जा रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ और बढ़े हुए बिजली बिलों की निष्पक्ष जांच कराकर राहत देने की मांग उठाई गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र इन समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो कांग्रेस पार्टी जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष और तेज करेगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान एड. ईश्वर दयाल पासवान, एड. मुनेंद्र सक्सेना, रामनाथ, वासुदेव ठाकुर, कुमुद गंगवार, अभिनय गुप्ता गोल्डी, मो. अजीम, एड. ज्ञानेन्द्र गौतम, हरीश कुमार सिंह मौर्य, प्रदीप मौर्य, जाहिद खान, मो. इरफान, राजेश वर्मा, रवि लोधी, संदीप गंगवार, सद्दीक उस्मानी, किरन पाल सिंह, गुरमीत सिंह, सुखपाल सिंह, डॉ. देवदत्त गंगवार, लेखराज राठौर, राजेश राठौर, नसीम जहां, गुड्डू खान, मो. रिज़वान, मो. कामरान, मो. फैज, नीतीश पाठक, सिद्धांत मिश्रा, भीमसेन वर्मा, कृष्णा पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…

13 hours ago

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…

13 hours ago

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…

13 hours ago

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

14 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

14 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

22 hours ago