Advertisement

home

पीलीभीत:समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन, सौंपा  ज्ञापन

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार को जनपद पीलीभीत में जिला अध्यक्ष  जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नकटादाना स्थित समाजवादी पार्टी के स्थायी कैंप कार्यालय से हुई, जहां बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए।

धरना-प्रदर्शन से पूर्व प्रशासन द्वारा समाजवादी पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर नजरबंद किया गया। जिसके बावजूद भारी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे और वहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने दिल्ली में नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र-युवाओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं छात्राओं के साथ पुलिस द्वारा अमानवीय व्यवहार किया गया, जिससे लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन हुआ।

वक्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव सहित विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिए जाने की भी कड़ी निंदा की। साथ ही रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई के सरकारी आदेश का विरोध करते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया।

धरना-प्रदर्शन के उपरांत महामहिम राष्ट्रपति एवं महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में छात्र-युवाओं पर हुए पुलिसिया दमन की निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा जौहर विश्वविद्यालय प्रकरण में सरकार के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष  जगदेव सिंह जग्गा ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का लगातार दमन कर रही है। शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रखने वाले छात्र-युवाओं पर लाठीचार्ज, छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार तथा विपक्ष की आवाज को गिरफ्तारियों के माध्यम से दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। समाजवादी पार्टी छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई हमेशा लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी। यदि सरकार अपनी दमनकारी नीतियों से बाज नहीं आई तो समाजवादी पार्टी जनहित के मुद्दों पर अपना संघर्ष और तेज करेगी।

धरना-प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी में मुख्य रूप से नफीस अहमद अंसारी जिला महासचिव, गयासुद्दीन मंसूरी कोषाध्यक्ष, बालक राम सागर जिला उपाध्यक्ष, नरेंद्र मिश्रा कट्टर, जिला उपाध्यक्ष, अकबर अहमद अंसारी जिला उपाध्यक्ष, आरती महेंद्र ,धनपति वर्मा अध्यक्ष अधिवक्ता सभा, गुरविंदर गिल नगर अध्यक्ष पीलीभीत, गुरमेल सिंह प्रदेश सचिव, संजय खान, रमेश राजा, महेश पटेल, अजय भारती , सपना यादव , अमित पाठक ,रूपेंद्र राठौर , रूप राम गंगवार,सोम पाल गंगवार,राजेश गौतम, शराफत यार खान,हाकिम सिंह यादव, धनपति वर्मा, शिबू मलिक प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा, मो; हसन खान जिला सचिव, सदाकत अली, कयूम खान, निशान अहमद , अमानत बरखेड़ा विधानसभा सचिव, कपिल भारती, नगर उपाध्यक्ष, अशोक सैनी नगर उपाध्यक्ष, मोहसिन खान, जितेंद्र मौर्य, अंकित मौर्य, अदील अहमद जिला सचिव, फरमान जिला सचिव छात्र सभा, विनोद कुमार वर्मा बरखेड़ा विधानसभा अध्यक्ष, हर प्रसाद प्रजापति, सलीम इदरीसी नगर अध्यक्ष मझोला, सत्यम भारद्वाज एडवोकेट, लखविंदर सिंह पन्नू राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, मनजीत सिंह गिल, अमरजीत सिंह, हर सिमरन सिंह, अशफाक अहमद ब्लॉक अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, जमीर हुसैन, नरेश कुमार सागर, चंद्र प्रकाश यादव विधानसभा सचिव, डा, राममूर्ति गंगवारअमित कुर्मी , रूपलाल महातिया , भूदेव गंगवार, ओमपाल गंगवार
रामपाल पटेल, उत्तम कुमार, राजेश गौतम, अबी, हरिशंकर वर्मा,मोहम्मद तंजीफ रज़ा मोहम्मद रिफाक़ शेख़,सलमान खान,ग़ालिब हुसैन उर्फ पाली
हारून खान,आरिफ मंसूरी,उवैस,गुड्डू आदि सम्मानित नेतागण पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…

13 hours ago

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…

13 hours ago

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…

13 hours ago

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

14 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

15 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

22 hours ago